कौशल प्रशिक्षण के अवसर
- मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति को
- आगे बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार काम कर रही हैं।
- राजस्थान में 410 से अधिक भर्ती परीक्षाएं पारदर्शिता के साथ आयोजित की जा चुकी हैं।
- प्रदेश में 1 लाख 93 हजार सरकारी नियुक्तियां दी गई हैं। वहीं, 1 लाख 18 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।
- इसके अलावा 70 हजार से अधिक पदों पर भर्ती जल्द शुरू की जाएगी।
- उन्होंने बताया कि 5 लाख युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिले हैं।
- प्रदेश के 3 लाख 70 हजार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
- मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के तहत 4 लाख लाभार्थियों को 1,643 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं।

स्टार्टअप और खेलों को बढ़ावा दे रही सरकार
- मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं,
- बल्कि रोजगार देने वाला बनाने के लिए स्टार्टअप को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
- राजस्थान में 5 हजार से अधिक स्टार्टअप पंजीकृत हुए हैं। वहीं, 65 आई-स्टार्ट लॉन्चपैड नेस्ट स्थापित किए गए हैं।
- खेल संस्कृति को मजबूत बनाने के लिए 17 नए खेलो इंडिया केंद्र शुरू किए गए हैं।
- 41 जिला मुख्यालयों पर एक जिला एक खेल योजना के तहत खेल अकादमियां संचालित हो रही हैं।
- खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए राजस्थान टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम भी लागू की गई है।
नशामुक्ति और उच्च शिक्षा पर भी विशेष ध्यान
- मुख्यमंत्री ने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए 305 महाविद्यालयों में नई किरण नशा मुक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं।
- प्रदेश में 21 नए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज और 76 नए राजकीय महाविद्यालय स्थापित किए गए हैं।
- इसके साथ ही 220 सरकारी कॉलेज भवनों का निर्माण किया जा चुका है।
- उन्होंने कहा कि शिक्षा, कौशल और खेल के बेहतर अवसर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
पैरा खिलाड़ियों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान
- कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पैरा खिलाड़ियों मोना अग्रवाल, सृष्टि अरोड़ा और कृष्णा नागर को सम्मानित किया।
- विशेष योग्यजनों के सशक्तीकरण में योगदान के लिए पद्म भूषण डी.आर. मेहता का भी सम्मान किया गया।
- मुख्यमंत्री ने वन विभाग में नियुक्त पैरा खिलाड़ियों के स्थायीकरण के संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
- इस दौरान दृष्टिबाधित प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी मनु गर्ग ने प्रशासनिक सेवाओं
- की तैयारी में आत्मविश्वास और मेहनत के महत्व को साझा किया।
- पैरालंपिक पदक विजेता निशानेबाज मोना अग्रवाल ने अपने संघर्ष और सफलता के अनुभव बताए।
- डी.आर. मेहता ने विशेष योग्यजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार
- और सामाजिक संस्थाओं के साझा प्रयासों पर जोर दिया।
- उदयपुर की पैरा फेंसिंग खिलाड़ी सुनीता कुमारी और जैसलमेर के सामाजिक कार्यकर्ता सज्जन खां ने भी अपने अनुभव साझा किए।
विशेष योग्यजनों के सशक्तीकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध
- कार्यक्रम में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव युवा मामले एवं खेल प्रवीण गुप्ता
- और अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता दिनेश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
- विभिन्न जिलों से विशेष योग्यजन युवा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी जुड़े।
- मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष योग्यजनों की प्रतिभा और क्षमता को उचित अवसर मिलना चाहिए।
- सरकार उनके सपनों को साकार करने में सारथी बनेगी।
- सम्मान, स्वावलंबन और समान अवसरों के माध्यम से उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
Edited by – Krishika Agarwal


