गांवमंच डेस्क, जयपुर, 23 अगस्त। राजस्थान में निवेश और उद्योगों के विकास को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार लगातार नए अवसर तलाश रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। बैठक में राजस्थान और जापान के बीच औद्योगिक सहयोग, निवेश और रत्न-आभूषण उद्योग के विस्तार को लेकर चर्चा हुई।

जापानी निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल तैयार कर रही सरकार
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान और जापान के बीच वर्षों पुराना संबंध है।
- राज्य सरकार दोनों के बीच औद्योगिक सहयोग को और मजबूत करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में रोडमैप बनाकर काम कर रही है।
- उन्होंने कहा कि राजस्थान में निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है।
- मुख्यमंत्री ने बताया कि जापानी कंपनियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए राज्य में जापानी जोन विकसित किए गए हैं।
- इन क्षेत्रों में जापानी कंपनियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है,
- जिससे उन्हें राजस्थान में कारोबार स्थापित करने में सुविधा मिल सके।
जयपुर और यामानाशी के ज्वैलरी उद्योग को साथ लाने पर जोर
- मुख्यमंत्री ने जयपुर ज्वैलरी एसोसिएशन और यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।
- उन्होंने कहा कि दोनों संस्थाएं तकनीक और निवेश के माध्यम से रत्न एवं आभूषण व्यापार को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती हैं।
- उन्होंने कहा कि व्यापार के विस्तार से राजस्थान और जापान के बीच आर्थिक संबंध मजबूत होंगे।
- साथ ही इससे युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर भी पैदा किए जा सकेंगे।
जापान दौरे का किया जिक्र
- मुख्यमंत्री ने वर्ष 2024 में अपने जापान दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि जापानी कंपनियों ने राजस्थान
- में निवेश के सकारात्मक परिणामों और संभावित लाभों को लेकर अपनी रुचि व्यक्त की थी।
- उन्होंने जापानी निवेशकों को राजस्थान में उद्योग स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया
- और राज्य सरकार की ओर से आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया।
जापानी प्रतिनिधिमंडल ने की राजस्थान की सराहना
- बैठक में जापान के कोफू सिटी के मेयर युइची हिगुची ने राजस्थान सरकार की निवेश
- अनुकूल नीतियों और यहां उपलब्ध अवसरों की सराहना की।
- उन्होंने बताया कि जापान की करीब 180 कंपनियां राजस्थान में कार्य कर रही हैं।
- उन्होंने कहा कि जयपुर और कोफू सिटी के ज्वैलर्स मिलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्वैलरी कारोबार को आगे बढ़ा रहे हैं।
- उनके अनुसार जयपुर की करीब 60 कंपनियां कोफू सिटी में ज्वैलरी से जुड़े कारोबार में सक्रिय हैं।
बैठक में वरिष्ठ अधिकारी और उद्योग प्रतिनिधि मौजूद
- इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और जापानी प्रतिनिधिमंडल ने एक-दूसरे का
- अभिवादन ‘राधे-राधे’ कहकर किया। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) अखिल अरोड़ा,
- जयपुर ज्वैलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू अग्रवाल मंगोड़ीवाला, यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन इंटरनेशनल कमेटी के
- चेयरमैन नवीन सोनकिया सहित जापान के विभिन्न उद्योग एवं वाणिज्यिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
https://rips.rajasthan.gov.in/
Edited by – Krishika Agarwal


