राजस्थान के शहरों में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम किया जाएगा। इन योजनाओं का उद्देश्य शहरी व्यवस्था को मजबूत करना है। साथ ही आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। नगरीय विकास में नई सुविधाएं शहरों की तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभाएंगी।
रेहड़ी-पटरी वालों के लिए आधुनिक वेंडिंग जोन
- नगर निकाय क्षेत्रों में अलग वेंडिंग जोन विकसित किए जाएंगे। इनमें स्ट्रीट वेंडर्स के लिए व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा।
- वेंडिंग जोन में आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे रेहड़ी-पटरी वाले सम्मान के साथ रोजगार चला सकेंगे।
- व्यवस्थित वेंडिंग जोन से बाजारों में भीड़ कम होगी। इससे यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
जरूरत के अनुसार विकसित होंगे पार्किंग स्थल
- शहरों में पार्किंग की समस्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए नए पार्किंग स्थल विकसित किए जाएंगे।
- नगर निकाय क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार पार्किंग बनाई जाएगी। इससे सड़कों पर खड़े वाहनों की संख्या कम होगी।
- लोगों को अपने वाहन पार्क करने में सुविधा मिलेगी। इससे यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाने में मदद मिलेगी।
फूड कोर्ट से मिलेगा स्वच्छ और पौष्टिक भोजन
नगर निगम और नगर परिषद क्षेत्रों में फूड कोर्ट स्थापित होंगे। इनका उद्देश्य लोगों को साफ-सुथरा भोजन उपलब्ध कराना है। यहां शुद्ध और पौष्टिक भोजन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। फूड कोर्ट बनने से लोगों को व्यवस्थित स्थान मिल सकेगा। इससे शहरों में स्वच्छ खानपान को भी बढ़ावा मिलेगा।
Edited by- Riddhima


