गाँव मंच डेस्क, जयपुर किर्गिस्तान में 8 से 12 सितंबर तक आयोजित वर्ल्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में जयपुर के पवन कुमावत ने शानदार प्रदर्शन किया है। लालचंदपुरा निवासी पवन ने 85 किलो पुरुष भारवर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर राजस्थान और देश का नाम रोशन किया।
इंकलाइन बेंच प्रेस में 120 किलो वजन उठाया
- राजस्थान स्ट्रेंथ लिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव चंद्रेश सोनी ने बताया कि पवन कुमावत ने इंकलाइन बेंच प्रेस स्पर्धा में 120 किलो वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया।
- अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में पवन ने अपनी ताकत और तैयारी का शानदार प्रदर्शन किया।
- यह उपलब्धि उनकी लंबे समय की मेहनत और अनुशासन का परिणाम मानी जा रही है।
पहले भी जीत चुके हैं कई अंतरराष्ट्रीय पदक
- पवन कुमावत पिछले 10 वर्षों से भारतीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग टीम का हिस्सा हैं। इस दौरान वह अलग-अलग भार वर्गों में देश के लिए दर्जनों पदक जीत चुके हैं।
- इससे पहले भी उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
- पवन ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ और अपने माता-पिता जगदीश प्रसाद एवं नान्छी देवी को दिया।
पिछली निराशा को सिल्वर में बदला

- इस बार उन्होंने उसी निराशा को सिल्वर मेडल में बदल दिया।
- उन्होंने कहा कि आगामी चैंपियनशिप में वह इस रजत पदक को स्वर्ण पदक में बदलने का पूरा हौसला रखते हैं।
- उन्होंने लोगों के प्यार और समर्थन के लिए भी आभार जताया।
Edited by- Krishika Agarwal


