Gaonmanch

राजस्थान में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’, 13 प्रकल्पों के जरिए जन-जन तक पहुंचेगी मोदी सरकार की उपलब्धियां

जयपुर, 12 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान—जन सेवा ही प्रभु सेवा’ का शुभारंभ करेगी। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत प्रदेशभर में 13 अलग-अलग प्रकल्पों के माध्यम से विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभियान की तैयारियों को लेकर शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें अभियान की रूपरेखा, कार्यक्रमों और संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। सेवा संकल्प अभियान राजस्थान 2026

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों की यात्रा को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी: भजनलाल शर्मा

  • कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सौभाग्यशाली हैं
  • कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनकल्याण, गरीब, युवा, महिला
  • और किसान के उत्थान के साथ भारत का गौरव बढ़ाने की सोच के साथ राजनीति को सेवा का माध्यम मानकर कार्य कर रहे हैं।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 के बाद का भारत परिवर्तनकारी भारत रहा है। ‘सेवा संकल्प अभियान’
  • के माध्यम से इस परिवर्तन की गाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता है।
  • उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं
  • और विकास एवं जनकल्याण से जुड़े इन कार्यों को आमजन तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
  • भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक एवं सार्वजनिक
  • जीवन के 25 वर्षों की यात्रा तथा राष्ट्र के प्रति उनके समर्पित भाव को जनता तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। सेवा संकल्प अभियान राजस्थान 2026

विषम परिस्थितियों में भी मोदी ने बढ़ाया भारत का गौरव: मदन राठौड़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितंबर से प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान चला रहा है।

राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विषम परिस्थितियों में भी भारत का गौरव बढ़ाया है। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और देश के प्रधानमंत्री के रूप में विश्व पटल पर भारत का मान-सम्मान बढ़ाया।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उल्लेखनीय कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे 13 प्रकल्प

अभियान की क्षेत्रीय प्रभारी, राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. कविता पाटीदार ने कार्यशाला में अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि 13 प्रकल्पों के माध्यम से प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इनमें शामिल हैं:

  1. आशीर्वाद का दीया
  2. सपनों का भारत—सेवा चित्र
  3. नमो सेवा गाथा—सेवा स्मरण
  4. आंगन का उत्सव
  5. कहानी बदलाव की
  6. सेवा ज्योति यात्रा
  7. वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा
  8. सेवा मेरा योगदान
  9. सेवा सेतु अभियान
  10. सेवा के रंग—राष्ट्र के संग
  11. जन सेवा महाकुंभ
  12. रक्तदान महादान
  13. विकसित भारत संकल्प यात्रा

इन कार्यक्रमों का आयोजन प्रदेश, जिला, मंडल और बूथ स्तर तक किया जाएगा।

17 सितंबर को हर घर में जलाया जाएगा ‘आशीर्वाद का दीया’

डॉ. कविता पाटीदार ने बताया कि अभियान का शुभारंभ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगा। 17 सितंबर को शाम 7 बजे प्रत्येक घर, विशेष रूप से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के घरों में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

इसके अलावा 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक प्रदेश के विद्यालयों में चित्रकारी और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

नुक्कड़ नाटक से बताई जाएगी ‘नमो सेवा गाथा’

  • ‘नमो सेवा गाथा’ के तहत नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा। वहीं ‘आंगन का उत्सव’ के
  • माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न कार्यक्रम और अभिनंदन समारोह आयोजित होंगे।
  • ‘कहानी बदलाव की’ अभियान के तहत देश में आए सकारात्मक बदलावों और जनकल्याणकारी कार्यों को सार्वजनिक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा।

वडनगर से वाराणसी तक होगी ‘सेवा यात्रा’

  • ‘वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ के तहत पवित्र नदियों के जल से हाटकेश्वर महादेव और काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा।
  • भाजपा के अनुसार, अन्य प्रकल्पों के माध्यम से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनहितकारी
  • एवं सेवा कार्यों को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

प्रदेश से बूथ स्तर तक बनाई जाएंगी टोलियां: अजेय कुमार

  • भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के चहुंमुखी विकास
  • और सेवा की गाथा को प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक टोलियां बनाकर जन-जन तक पहुंचाना होगा।
  • उन्होंने बताया कि विभिन्न अभियानों के लिए सरकार के मंत्रियों, भाजपा संगठन के पदाधिकारियों
  • और संबंधित जिलों के सदस्यों को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
  • उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा और दिया कुमारी सहित कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर,
  • जोगाराम कुमावत, मंजू बाघमार, सुमित गोदारा, संजय शर्मा, सुरेश रावत, अविनाश गहलोत,
  • गौतम दक और हेमंत मीणा सहित भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों को विभिन्न अभियानों की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
  • अजेय कुमार ने कहा कि इन सभी अभियानों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करना प्राथमिक जिम्मेदारी है।

कार्यशाला में ये नेता रहे मौजूद

  • प्रदेश कार्यशाला में मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, सांसद एवं ‘वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ के राष्ट्रीय प्रभारी वी.डी. शर्मा
  • तथा उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा मंच पर मौजूद रहे।
  • कार्यशाला का संचालन भाजपा महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने किया।
  • अभियान के प्रदेश संयोजक एवं भाजपा महामंत्री कैलाश मेघवाल ने प्रस्तावना रखी,
  • जबकि महामंत्री डॉ. मिथिलेश गौतम ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

https://www.pmindia.gov.in/en/home/

Edited by – Krishika Agarwal

Scroll to Top