दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया विभाग की राष्ट्रीय कार्यशाला दिल्ली में संपन्न हुई।
- इसमें देशभर से सोशल मीडिया विभाग से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
- कार्यशाला में संगठन और डिजिटल संचार से जुड़े कई विषयों पर चर्चा हुई।

सोशल मीडिया की बदलती भूमिका पर मंथन
- कार्यशाला में सोशल मीडिया की बदलती भूमिका पर विशेष चर्चा हुई।
- प्रभावी डिजिटल संचार को लेकर भी विचार साझा किए गए।
- इसके साथ आगामी कार्ययोजना और संगठनात्मक गतिविधियों पर मंथन हुआ।
- वक्ताओं ने सोशल मीडिया को संगठन और समाज के बीच संवाद का माध्यम बनाने पर जोर दिया।
- कार्यशाला को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष
- और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने संबोधित किया। सोशल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय संयोजक
- दीपक महासके और पूर्व राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय ने भी विचार रखे।
- वक्ताओं ने जमीनी स्तर तक डिजिटल माध्यमों की पहुंच बढ़ाने की बात कही।
- उन्होंने पार्टी के विचारों और जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।
राजस्थान सोशल मीडिया टीम की सहभागिता
- कार्यशाला में भाजपा राजस्थान सोशल मीडिया टीम ने भी सहभागिता की।
- राजस्थान टीम की ओर से नवनियुक्त राष्ट्रीय टोली का राजस्थानी परंपरा के अनुरूप स्वागत किया गया।
- इस दौरान साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। साथ ही गौकाष्ठ से निर्मित स्मृति चिह्न भेंट किया गया।
- कार्यशाला में भाजपा राजस्थान सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश प्रभारी अजीत माँड़न शामिल हुए।
- प्रदेश संयोजक हिरेन्द्र कौशिक ने भी सहभागिता की।
- सहसंयोजक अजय विजयवर्गीय, गिरिल भाटिया और मोहित सनाढ्य भी मौजूद रहे।
डिजिटल कार्यप्रणाली पर हुआ संवाद
- राजस्थान सोशल मीडिया टीम के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय टीम को शुभकामनाएं दीं।
- उन्होंने नई टीम के मार्गदर्शन में डिजिटल संगठन को मजबूत करने की बात कही।
- इस दौरान देशभर से आए सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी हुआ।
- बैठक में संगठनात्मक अनुभव और डिजिटल कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा हुई।
- सोशल मीडिया के जरिए संगठनात्मक गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यों
- की जानकारी पहुंचाने से जुड़े विषयों पर भी विचार साझा किए गए।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
Edited by – Krishika Agarwal


