जयपुर, 22 सितंबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को जैतारण और रामदेवरा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जैतारण में ‘सेवा संकल्प बाइक रैली’ के फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करने के साथ युवाओं से संवाद करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री रामदेवरा पहुंचकर बाबा रामदेव के दर्शन-पूजन करेंगे और पदयात्रा में शामिल होंगे। भजनलाल शर्मा जैतारण रामदेवरा दौरा

जैतारण में सेवा संकल्प बाइक रैली का करेंगे फ्लैग ऑफ
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को सुबह जयपुर से रवाना होकर दोपहर करीब 12:05 बजे जैतारण पहुंचेंगे।
- यहां पावन धाम परिसर में आयोजित ‘सेवा संकल्प बाइक रैली’ के फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
- इसके बाद दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक मुख्यमंत्री पावन धाम परिसर में समाधि दर्शन करेंगे।
- इस दौरान जनसभा को संबोधित करने के साथ युवाओं के साथ संवाद भी करेंगे। भजनलाल शर्मा जैतारण रामदेवरा दौरा
रामदेवरा में पदयात्रा में होंगे शामिल
- जैतारण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर करीब 3:20 बजे रामदेवरा पहुंचेंगे। यहां वे बाबा रामदेव पैनोरमा जाएंगे।
- इसके बाद पैनोरमा से मुख्य बाजार होते हुए बाबा रामदेव मंदिर तक आयोजित पदयात्रा में शामिल होंगे।
- पदयात्रा के बाद मुख्यमंत्री बाबा रामदेव मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे।
रामदेवरा में युवाओं से संवाद
- मुख्यमंत्री शाम करीब 4:20 बजे रामदेवरा हेलीपैड पर युवाओं से संवाद करेंगे।
- इसके बाद मुख्यमंत्री जयपुर के लिए रवाना होंगे।
- मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान जैतारण और रामदेवरा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे
- , जिनमें जनसभा, युवाओं से संवाद, बाइक रैली और पदयात्रा प्रमुख हैं।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
https://www.tourism.rajasthan.gov.in/
Edited by – Riddhima


