गाँव मंच डेस्क, जयपुर। राजस्थान में औद्योगिक भूखंडों से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की तैयारी है। रीको अब लीज एग्रीमेंट के निष्पादन और पंजीयन को डिजिटल बनाएगा। इसके लिए रीको डिस्पोजल ऑफ लैंड रूल्स, 1979 में संशोधन किया जाएगा। नई व्यवस्था से उद्यमियों और निवेशकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
ऑनलाइन होगी लीज डीड निष्पादन प्रक्रिया
- वर्तमान में औद्योगिक भूखंड आवंटित होने के बाद लीज एग्रीमेंट भौतिक रूप से निष्पादित होता है।
- इसके लिए आवंटियों को रीको के इकाई कार्यालय जाना पड़ता है।
- इसके बाद संबंधित उप-पंजीयक कार्यालय में भी उपस्थित होना जरूरी होता है।
- इससे समय और संसाधनों की खपत बढ़ती है।

ERP पोर्टल से पूरी होगी डिजिटल प्रक्रिया
- प्रस्तावित व्यवस्था में पूरी प्रक्रिया रीको के ERP पोर्टल से संचालित होगी।
- सबसे पहले आवंटी के बकाया भुगतान की स्थिति जांची जाएगी।
- इसके बाद अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं का विवरण दर्ज किया जाएगा।
- आधार आधारित प्रमाणीकरण और गवाहों का सत्यापन भी किया जाएगा।
पंजीयन के लिए मिलेगी संदर्भ संख्या
- डिजिटल प्रणाली में प्रत्येक प्रक्रिया के लिए संदर्भ संख्या जनरेट होगी।
- इसकी जानकारी आवंटी को भी उपलब्ध कराई जाएगी।
- आवंटी इस संख्या के माध्यम से अपॉइंटमेंट ले सकेगा।
- इससे उप-पंजीयक कार्यालय में अनावश्यक प्रतीक्षा कम करने में मदद मिलेगी।
https://riico.rajasthan.gov.in
https://epanjiyan.rajasthan.gov.in
Edited by- Krishika Agarwal


