Gaonmanch

राजस्थान की कंपनी श्यामधनी इंडस्ट्रीज ने रच दिया इतिहास, रामअवतार अग्रवाल के विजन ने तोड़े शेयर बाजार के रिकॉर्ड

गांव मंच डेस्क, मुंबई।
भारतीय मसाला उद्योग में बहुत कम कंपनियां ऐसी होती हैं, जो स्वाद, गुणवत्ता और स्केल तीनों को एक साथ साध पाती हैं। श्यामधनी इंडस्ट्रीज लिमिटेड ऐसी ही एक कंपनी बनकर उभरी है, जिसकी तेज़ ग्रोथ अब सिर्फ़ किचन तक सीमित नहीं, बल्कि शेयर बाजार और ग्लोबल मार्केट तक पहुंच चुकी है।

प्रीमियम मसाले बनाने वाली कंपनी श्याम धनी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के आईपीओ को इंवेस्टरों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। 24 दिसंबर को बंद हुए कंपनी के 38 करोड़ रुपये के आईपीओ को कुल 918 गुना का सब्सक्रिप्शन हासिल हुआ।

कंपनी के एसएमई आईपीओ को 918 गुना का सब्सक्रिप्शन मिलना इस बात का संकेत है कि निवेशक श्यामधनी को केवल वर्तमान नहीं, बल्कि भविष्य की ग्रोथ स्टोरी के रूप में देख रहे हैं। कंपनी के चेयरमैन रामअवतार अग्रवाल के विजन और निदेशक विट्ठल अग्रवाल की आधुनिक सोच से कंपनी ने शेयर बाजार के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए है। गौरतलब है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले उद्यमी रामअवतार अग्रवाल ने कंपनी की बाजार साख और साहसिक इमेज स्थापित की है। कंपनी की सेबी में सलाहकार होलानी कंसलटेंट रही।

ग्रोथ की मजबूत नींव परफॉर्मेंस जो भरोसा पैदा करे

श्यामधनी इंडस्ट्रीज ने बीते वर्षों में लगातार मजबूत वित्तीय प्रदर्शन किया है।

FY 2023–24 में कंपनी ने 107.64 करोड़ रुपये के रेवेन्यू पर 6.30 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया।

FY 2024–25 में यह बढ़कर 124.75 करोड़ रुपये के रेवेन्यू और 8.04 करोड़ रुपये के नेट प्रॉफिट तक पहुंच गया।

FY 2025 की पहली छमाही में भी कंपनी ने सस्टेनेबल ग्रोथ के संकेत दिए हैं।

यह निरंतरता दर्शाती है कि कंपनी की ग्रोथ आकस्मिक नहीं, बल्कि सुनियोजित और स्केलेबल है।

IPO फंड्स बनेंगे एक्सपेंशन का इंजन

आईपीओ से जुटाई गई पूंजी को श्यामधनी इंडस्ट्रीज ग्रोथ एक्सेलेरेटर के रूप में उपयोग कर रही है। इसमें अत्याधुनिक मशीनरी की स्थापना, सोलर रूफटॉप सिस्टम के जरिए कॉस्ट एफिशिएंसी, ऑपरेशनल स्केल-अप और वर्किंग कैपिटल स्ट्रेंथनिंग शामिल है। यह निवेश कंपनी को अधिक उत्पादन क्षमता, बेहतर मार्जिन और तेज़ ऑर्डर फुलफिलमेंट की दिशा में ले जाएगा। कंपनी करीब 164 प्रकार के रेगुलर और प्रीमियम मसाले और फूड प्रोडक्ट्स का निर्माण करती है। सीजनिंग मिक्स, कसूरी मेथी, काला व सेंधा नमक, चावल और पोहा जैसे उत्पाद श्यामधनी को केवल मसाला कंपनी नहीं, बल्कि किचन सॉल्यूशन ब्रांड के रूप में स्थापित कर रहे हैं।

मल्टी-चैनल डिस्ट्रीब्यूशन से तेज़ बाजार पकड़

श्यामधनी की ग्रोथ का बड़ा कारण इसका मजबूत और विविध वितरण नेटवर्क है। कंपनी जनरल ट्रेड, मॉडर्न रिटेल, क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म और एक्सपोर्ट मार्केट में सक्रिय मौजूदगी रखती है। वर्तमान में कंपनी एक दर्जन देशों में निर्यात संभावनाओं पर काम कर रही है, जो इसके ग्लोबल स्केल-अप की स्पष्ट दिशा दिखाता है। कंपनी को मिले प्रोक्योरमेंट ऑर्डर यह दर्शाते हैं कि बाजार श्यामधनी को दीर्घकालिक पार्टनर के रूप में देख रहा है। यह ऑर्डर बुक भविष्य की रेवेन्यू विज़िबिलिटी और ग्रोथ को और मजबूत करती है।

जयपुर से राष्ट्रीय ब्रांड बनने की यात्रा

जयपुर स्थित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से शुरू हुई यह यात्रा अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान की ओर बढ़ रही है। ISO सर्टिफिकेशन, क्वालिटी-फोकस्ड प्रोसेस और टेक्नोलॉजी-ड्रिवन अप्रोच कंपनी को प्रतिस्पर्धी बढ़त देती है। श्यामधनी इंडस्ट्रीज की ग्रोथ स्ट्रेटेजी साफ है, स्केल बढ़ाना, ब्रांड मजबूत करना और ग्लोबल फुटप्रिंट का विस्तार। 918 गुना सब्सक्रिप्शन वाला आईपीओ इस बात का संकेत है कि निवेशक इस विज़न में भागीदार बनना चाहते हैं।

Scroll to Top