Gaonmanch

कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा बोले राजस्थान में यूरिया भरपूर , किसानों को नहीं होगी कोई परेशानी

गांव मंच डेस्क जयपुर | राज्य सरकार और कृषि विभाग प्रदेश में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी कर रहे हैं। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने बताया की प्रदेश में यूरिया की भरपूर उपलब्धता है किसानों को कोई भी परेशानी नहीं होगी वही प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शी तरीके से यूरिया का वितरण किया जा रहा है। खाद की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए विभागीय अधिकारी पूरी सतर्कता के साथ कार्रवाई कर रहे हैं।

1 लाख 19 हजार मैट्रिक टन यूरिया का स्टॉक उपलब्ध

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा निरंतर केंद्र सरकार से समनव्य स्थापित कर प्रदेश की मांग अनुसार उर्वरकों की आपूर्ती करवायी जा रही है। वर्तमान में राज्य में यूरिया की कोई कमी नहीं है। उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु रबी 2025 में अक्टूबर से दिसम्बर तक की मांग 11 लाख 34 हजार मै. टन यूरिया के विरुद्ध 1 अक्टूबर 2025 को उपलब्ध स्टॉक सहित अब तक 14 लाख 10 हजार मै. टन यूरिया की उपलब्धता करवाई जा चुकी है। वर्तमान में राज्य में 1 लाख 19 हजार मैं. टन यूरिया स्टॉक में उपलबध है।

बांसवाड़ा ,डूंगरपुर में मांग से अधिक सप्लाई

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने बताया कि बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिले में मांग से अधिक यूरिया सप्लाई किया गया है बांसवाड़ा जिले में अक्टूबर से दिसम्बर तक की मांग 31 हजार 900 मैं. टन यूरिया थी वही अब तक 42 हजार 763 मैं. टन यूरिया की उपलब्धता करवाई जा चुकी है। जोकि मांग से 34 प्रतिशत अधिक सप्लाई किया जा चुका है और अभी 4 हजार 589 मैं. टन यूरिया उपलब्ध है। डूंगरपुर जिले में अक्टूबर से दिसम्बर तक की मांग 6 हजार 700 मैं. टन यूरिया के विरुद्ध 8 हजार 65 मैं. टन सप्लाई करवाया जा चुका है, जोकि मांग से 20 प्रतिशत अधिक है। डूंगरपुर जिले में वर्तमान में 432 मैं. टन यूरिया उपलबध है।

बागड़ व मेवाड़ क्षेत्र में यूरिया की कोई कमी नहीं

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने बताया कि पूरे बागड़ व मेवाड़ क्षेत्र में यूरिया की कोई कमी नहीं है। उदयपुर जिले में वर्तमान में 2 हजार 169 मैं. टन यूरिया उपलब्ध है। उदयपुर में अब तक 21 हजार मैं. टन यूरिया की मांग की जगह 28 हजार 332 मैं. टन यूरिया की उपलब्धता करवाई जा चुकी है, जो कि मांग से 35 प्रतिशत अधिक है। वही राजसमंद में 6 हजार 600 मैं. टन यूरिया की मांग की जगह 9 हजार 222 मैं. टन यूरिया की उपलब्ध करवाया जा चुका है, जोकि मांग से लगभग 40 प्रतिशत अधिक सप्लाई की जा चुकी है। वर्तमान में जिले में 810 मैं. टन यूरिया उपलब्ध है। चित्तोड़गढ़ में वर्तमान में 4 हजार 888 मैं. टन यूरिया उपलब्ध है। जिले में 43 हजार 700 मैं. टन यूरिया की मांग के विरुद्ध अभी तक 55 हजार 976 मैं. टन यूरिया सप्लाई किया जा चुका है, जोकि मांग से 28 प्रतिशत अधिक है।

भीलवाड़ा में भी अधिक मात्रा में उपलब्ध

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने बताया कि भीलवाड़ा जिले में वर्तमान में 4 हजार 191 मैं. टन यूरिया स्टॉक में उपलब्ध है। यहां पर 31 हजार 200 मैं. टन यूरिया की मांग के विरुद्ध में अब तक 37 हजार 977 मैं. टन यूरिया की उपलब्धता करवाई जा चुकी है, जोकि मांग से लगभग 22 प्रतिशत अधिक है। कृषि विभाग के अधिकारी पूर्ण सतर्कता से प्रदेश में यूरिया का वितरण करवा रहे हैं।

Scroll to Top