Gaonmanch

किसानों की जीत! कुसुम योजना के सोलर प्लांट्स बंद होने की समस्या खत्म

गांव मंच जयपुर डेस्क। कुसुम योजना के तहत लगे सौर ऊर्जा प्लांट्स की बिजली अब दिन में ट्रिपिंग से बंद नहीं होगी। डिस्कॉम्स चेयरमैन आरती डोगरा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जहां कुसुम योजना के प्लांट स्थापित हैं, वहां दिन के समय ट्रिपिंग बिल्कुल न हो, ताकि सोलर जनरेशन की हानि रोकी जा सके।विद्युत भवन में आयोजित संवाद कार्यक्रम में सोलर पावर डवलपर्स और किसानों से सीधा संवाद हुआ। जयपुर डिस्कॉम के सभी वृत्तों के अधीक्षण अभियंता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।

मेंटेनेंस होगी स्मार्ट, नुकसान होगा कम

चेयरमैन आरती डोगरा ने बताया कि जीएसएस, फीडर और लाइनों की नियमित मेंटेनेंस इस तरह की जाए कि सौर ऊर्जा उत्पादन प्रभावित न हो। डवलपर्स को बड़ी राहत डवलपर्स को केंद्रीय वित्तीय सहायता की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश, ताकि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय से बेहतर समन्वय हो सके।

किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान

वही चेयरमैन आरती डोगरा ने बताया कि बैठक में किसानों और सोलर जनरेटरों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अभियंताओं को दिए गए।

Scroll to Top