Gaonmanch

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 6 सितंबर को अजमेर, बीकानेर और जोधपुर दौरा

गाँव मंच डेस्क, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 6 सितंबर को प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री एक ही दिन में अजमेर, बीकानेर और जोधपुर पहुंचेंगे। इस दौरान तीनों शहरों में रोड शो होंगे। इसके साथ संगठनात्मक बैठकों का भी आयोजन होगा।

अजमेर से शुरू होगा दौरा

  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सुबह 10.05 बजे जयपुर एयरपोर्ट से रवाना होंगे।
  • वे 10.25 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे।
  • सुबह 11 बजे अजमेर में उनका कार्यक्रम शुरू होगा।

बीकानेर में रोड शो और संगठनात्मक बैठक

  • अजमेर कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री किशनगढ़ एयरपोर्ट लौटेंगे।
  • दोपहर 1.35 बजे वे बीकानेर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2.15 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे।
  • दोपहर 2.40 बजे बीकानेर में कार्यक्रम शुरू होगा। मुख्यमंत्री यहां एक घंटे तक रोड शो करेंगे।
  • रोड शो पुष्करणा स्टेडियम के पास होगा। इसकी शुरुआत गोकुल चौक से होगी।
निकाय चुनाव की संभागवार बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जोधपुर में रोड शो जालोरी गेट से आयोजित होगा। यह कार्यक्रम शाम 6 से 7 बजे तक चलेगा। इसके बाद संगठनात्मक बैठक होगी। बैठक लघुउद्योग भारती भवन में होगी। यह भवन न्यू पावर हाउस रोड पर स्थित है।

जोधपुर में भी रोड शो

  • बीकानेर के बाद मुख्यमंत्री जोधपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 5.40 बजे वे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • इसके बाद कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे। शाम 6 बजे रोड शो शुरू होगा।

https://rajasthan.gov.in

https://dipr.rajasthan.gov.in

Edited by- Riddhima

Scroll to Top