गाँव मंच डेस्क बालोतरा। राजस्थान के औद्योगिक विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को बालोतरा जिले के पचपदरा स्थित मंडापुरा में एचपीसीएल फ्लैगशिप रिटेल आउटलेट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने आमजन के लिए से युक्त फूड प्लाजा भी समर्पित किया।
एचपीसीएल फ्लैगशिप रिटेल आउटलेट बना आधुनिक सुविधाओं का नया केंद्र
- उद्घाटन के दौरान एचपीसीएल अधिकारियों ने बताया कि एचपीसीएल फ्लैगशिप रिटेल आउटलेट का निर्माण
- राजस्थानी संस्कृति और स्थानीय वास्तुकला को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
- यहां ईंधन सेवाओं के साथ आधुनिक फूड प्लाजा
- यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं और स्वच्छ परिसर उपलब्ध कराया गया है।

राजस्थान रिफाइनरी से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर और तकदीर
- मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
- उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल नहीं बल्कि पूरे देश की ऊर्जा क्षमता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

पर्यावरण संरक्षण का दिया मजबूत संदेश
- कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण पर्यावरण संरक्षण अभियान भी रहा।
- मुख्यमंत्री ने स्वयं पीपल का पौधा लगाकर हर नागरिक को प्रकृति संरक्षण के लिए आगे आने का संदेश दिया।
- यह आउटलेट क्षेत्र में आने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए सुविधा एवं गुणवत्ता का नया केंद्र बनेगा।

Edited by- Krishika Agarwal


