Gaonmanch

एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की नई पहचान

गाँव मंच डेस्क, राजस्थान देश के ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र के लिए एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी एक ऐतिहासिक उपलब्धि बनकर उभरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में स्थापित देश की पहली ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी को राष्ट्र को समर्पित किया।

देश की पहली ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी

  • इस अत्याधुनिक परियोजना में रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल उत्पादन को एकीकृत किया गया है
  • जिससे देश में उच्च गुणवत्ता वाले पेट्रोलियम उत्पादों के साथ-साथ पेट्रोकेमिकल उत्पादों का भी बड़े स्तर पर निर्माण संभव होगा।

आधुनिक तकनीक से लैस विश्वस्तरीय परियोजना

  • राजस्थान के स्थानीय और आयातित क्रूड ऑयल के मिश्रण को प्रोसेस करने के लिए
  • इस रिफाइनरी को अत्याधुनिक तकनीक के साथ तैयार किया गया है।
  • इसका नेल्सन कॉम्प्लेक्सिटी इंडेक्स 17.0 है, जो इसे दुनिया की उन्नत रिफाइनरियों में शामिल करता है।

राजस्थान की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति

  • एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने वाली परियोजना साबित होगी।
  • यह परियोजना प्रस्तावित पेट्रोकेमिकल और प्लास्टिक पार्क के लिए आधारभूत उद्योग का कार्य करेगी
  • जिससे डाउनस्ट्रीम उद्योगों का तेजी से विस्तार होगा।

इंजीनियरिंग का शानदार उदाहरण

राजस्थान की रेतीली भूमि पर इतनी विशाल परियोजना का निर्माण अपने आप में एक इंजीनियरिंग उपलब्धि है।

https://www.hrrl.in
https://www.hindustanpetroleum.com/

Edited by- Krishika Agarwal

Scroll to Top