गाँव मंच डेस्क, जयपुर। भारत के ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र के लिए 4 जुलाई का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा से देश की पहली ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स यानी एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
79 हजार करोड़ रुपये से अधिक का विशाल निवेश
- एचपीसी राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) को हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL)
- और राजस्थान सरकार के संयुक्त उपक्रम के रूप में विकसित किया गया है।
- लगभग 79,459 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना की क्षमता 9 एमएमटीपीए (मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष) है।

अत्याधुनिक तकनीक से लैस है एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी
- यह रिफाइनरी राजस्थान के स्थानीय क्रूड ऑयल और आयातित कच्चे तेल के मिश्रण को प्रोसेस करने के लिए अत्याधुनिक तकनीक से डिजाइन की गई है।
- इसका नेल्सन कॉम्प्लेक्सिटी इंडेक्स 17.0 है, जो इसे दुनिया की सबसे आधुनिक और उच्च दक्षता वाली रिफाइनरियों में शामिल करता है।
औद्योगिक विकास और आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बल
- इसके माध्यम से एमएसएमई, पैकेजिंग, टेक्सटाइल, ऑटो पार्ट्स, एग्री-फिल्म्स और अन्य डाउनस्ट्रीम
- उद्योगों को नई गति मिलेगी, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक लाभ होगा।
https://www.hindustanpetroleum.com
Edited by- Krishika Agarwal


