गांव मंच डेस्क, जोधपुर, 3 नवंबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास लोकतांत्रिक मूल्यों के दमन से भरा है। वर्ष 1975 में आपातकाल लगाकर कांग्रेस ने संविधान और नागरिक अधिकारों को कुचला था।
कांग्रेस पर परिवारवाद और तुष्टीकरण के आरोप
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की मेहनत से ज्यादा परिवारवाद को महत्व मिलता है। जनता की सेवा के बजाय सत्ता हासिल करना प्राथमिकता बन गई है।

आत्मनिर्भर भारत तक जारी रहेगा प्रधानमंत्री का संकल्प
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का उद्देश्य देश की सेवा करना है। जब तक भारत आत्मनिर्भर नहीं बनता, मोदी जी कहीं नहीं जाएंगे। उन्होंने गरीबी उन्मूलन और परिवारवाद समाप्त करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

गहलोत सरकार पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यकाल पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार होटल पॉलिटिक्स और कुर्सी की लड़ाई में उलझी रही। जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय सत्ता संघर्ष चलता रहा।



Edited by- Krishika Agarwal


