गांव मंच डेस्क, जयपुर/नई दिल्ली, 2 नवंबर। राजस्थान में डबल इंजन सरकार के कार्यकाल में विकास कार्यों को नई गति मिली है। केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से बड़े प्रोजेक्ट्स तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दिल्ली दौरों और उच्चस्तरीय बैठकों का भी असर दिखाई दे रहा है।
29 केंद्रीय परियोजनाओं का 80 प्रतिशत से अधिक काम पूरा
केंद्र सरकार की लगभग 2.61 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं राजस्थान में संचालित हैं। इनमें 1.22 लाख करोड़ की 29 परियोजनाओं का काम 80 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है। वहीं, 82 केंद्रीय परियोजनाओं पर अब तक 1.17 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इन परियोजनाओं से निवेश और रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे।
रिफाइनरी और एयरपोर्ट परियोजनाओं में बड़ी प्रगति
बाड़मेर में देश की पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी से जुड़ा काम तेजी से आगे बढ़ा है। पेट्रोकेमिकल निकासी एवं विपणन टर्मिनल का कार्य 99 प्रतिशत पूरा है। जोधपुर एयरपोर्ट पर 480 करोड़ रुपये का नया यात्री टर्मिनल तैयार हुआ है। उदयपुर एयरपोर्ट के नए एकीकृत टर्मिनल का काम 88 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
ऊर्जा, रेलवे और सड़क परियोजनाओं को गति

- राजस्थान में ऊर्जा क्षेत्र की 19 प्रमुख परियोजनाओं पर काम जारी है।
- इनकी कुल लागत 98,759 करोड़ रुपये है।
- इनमें बाड़मेर का 6 गीगावाट सोलर प्रोजेक्ट शामिल है।
- फतेहगढ़-द्वितीय ट्रांसमिशन सिस्टम भी महत्वपूर्ण परियोजना है।
Edited by- Riddhima


