Gaonmanch

राजस्थान की 12 राष्ट्रीय योजनाओं में देश में पहला स्थान, 10 में दूसरा और 8 में तीसरा स्थान

जयपुर, 1 नवंबर 2026। राष्ट्रीय स्तर पर सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में राजस्थान ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रदेश ने 12 राष्ट्रीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। इसके अलावा 10 योजनाओं में दूसरा और 8 योजनाओं में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में राजस्थान विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। राज्य सरकार सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ ऊर्जा, कृषि, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार की यह उपलब्धि प्रशासनिक दक्षता, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों का परिणाम है।

राजस्थान ने 12 राष्ट्रीय योजनाओं में हासिल किया पहला स्थान

  • राजस्थान ने कृषि, सौर ऊर्जा, स्वच्छता, योग, पोषण
  • और जनकल्याण सहित कई क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है।
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ 2025 में 2.18 करोड़
  • और रबी 2025-26 में 1.71 करोड़ पॉलिसियों के साथ राजस्थान देश में पहले स्थान पर रहा।
  • वहीं, पीएम-कुसुम योजना के कंपोनेंट-ए के तहत अक्षय एवं सौर ऊर्जा की स्थापना और कंपोनेंट-सी के
  • अंतर्गत सौरकृत फीडरों की संख्या में भी प्रदेश ने पहला स्थान हासिल किया।
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर राजस्थान में 62,915 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए,
  • जिनमें 85 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। यह देश में सर्वाधिक सहभागिता रही।
  • इसी तरह, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 में लक्षित इकाइयों के रूपांतरण
  • और पोषण पखवाड़ा 2026 की गतिविधियों में राजस्थान ने देश में पहला स्थान प्राप्त किया।
  • फिट इंडिया फ्रीडम रन 2024 के तहत देशभर में आयोजित 10,443 कार्यक्रमों में से 6,000 से अधिक कार्यक्रम राजस्थान में हुए।
  • इसके अलावा विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान 11,209 शिविरों के माध्यम से 5.94 लाख उज्ज्वला
  • कनेक्शन प्रदान कर प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया।

जनजातीय कल्याण, अंगदान और खनन क्षेत्र में भी राजस्थान आगे

  • राजस्थान ने जनजातीय कल्याण, स्वास्थ्य और खनन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की हैं।
  • धरती आबा जनभागीदारी अभियान में राजस्थान को बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट के रूप में प्रथम स्थान मिला।
  • वहीं, वर्ष 2025 में अंगदान एवं प्रत्यारोपण के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार और पहला स्थान प्राप्त करना प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही।
  • इसके अतिरिक्त तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ओर से विशेष
  • तंबाकू निषेध पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया। खनिज ब्लॉकों की नीलामी में अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए भी राजस्थान को प्रथम पुरस्कार मिला।

10 राष्ट्रीय योजनाओं में राजस्थान को मिला दूसरा स्थान

  • पहले स्थान के साथ-साथ राजस्थान ने 10 राष्ट्रीय योजनाओं
  • एवं कार्यक्रमों में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपनी कार्यक्षमता का परिचय दिया है।
  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की फरवरी 2026 की रैंकिंग, पोषण माह 2025 की गतिविधियों
  • और नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन के अंतर्गत आभा आईडी बनाने में प्रदेश को दूसरा स्थान मिला।
  • पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण, ऋण स्वीकृति और ऋण वितरण के क्षेत्र में भी राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर रहा।
  • इसके अलावा वीबी-जी राम जी कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 97 प्रतिशत ग्राम पंचायतों
  • में कार्य प्रारंभ होने के आधार पर प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
  • मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी राजस्थान दवा योजना की मई 2026 की राष्ट्रीय रैंकिंग में भी राजस्थान को दूसरा स्थान मिला।
  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित सड़कों की लंबाई और प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के
  • तहत रूफटॉप सोलर आवेदन, इंस्टॉलेशन, निरीक्षण एवं वेंडर पंजीकरण के क्षेत्र में भी प्रदेश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
  • डेयरी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिए जाने वाले राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार में राजस्थान को श्रेष्ठ डेयरी कोऑपरेटिव सोसाइटी
  • और श्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन की श्रेणियों में द्वितीय पुरस्कार मिला।
  • वहीं, कृषि विभाग को प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण के लिए राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस रजत पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

8 राष्ट्रीय योजनाओं में राजस्थान ने हासिल किया तीसरा स्थान

  • राष्ट्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में राजस्थान ने आठ योजनाओं एवं कार्यक्रमों में तीसरा स्थान भी प्राप्त किया है।
  • पीएम-कुसुम योजना के कंपोनेंट-बी और सौरकृत पंपों की संख्या के आधार पर कंपोनेंट-सी (एफएलएस) में प्रदेश ने देश में तीसरा स्थान हासिल किया।
  • विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत सक्रिय श्रमिकों की संख्या, सृजित मानव दिवस
  • और सक्रिय जॉब कार्ड के आधार पर भी राजस्थान का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा।
  • इसके साथ ही टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान 2024 के तहत ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करने,
  • 100 दिवसीय अभियान, संचार और सामाजिक सहभागिता से जुड़ी गतिविधियों में प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा।
  • राजस्थान ने नेशनल प्रोग्राम फॉर पैलिएटिव केयर में योगदान, जल संचय जनभागीदारी 1.0 अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन
  • और एक जिला एक उत्पाद (ODOP) कार्यक्रम में भी राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जताया प्रधानमंत्री मोदी का आभार

  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की
  • जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश में प्रभावी तरीके से लागू किया जा रहा है।
  • राज्य सरकार का प्रयास है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे
  • और प्रत्येक पात्र नागरिक को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
  • उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार सुशासन, जनकल्याण और विकास को प्राथमिकता देते हुए सभी क्षेत्रों में प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।
  • सरकार का लक्ष्य प्रदेश को विकास के अग्रणी राज्यों में शामिल करना और आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।
  • राजस्थान की यह उपलब्धि कृषि, ऊर्जा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, ग्रामीण विकास और सामाजिक कल्याण जैसे क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों को दर्शाती है।
  • आने वाले समय में राज्य सरकार का जोर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विकास के लाभ को प्रदेश के प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाने पर रहेगा।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

https://pmkusum.mnre.gov.in/

Edited by – Riddhima

Scroll to Top