Gaonmanch

डॉ. भवानी मिश्रा बने रोटरी क्लब जयपुर अशोक के अध्यक्ष

गाँवमंच डेस्क जयपुर, 26 जुलाई। रोटरी क्लब जयपुर अशोक का वर्ष 2026-27 का पदस्थापना समारोह रविवार को इटर्नल हॉस्पिटल के ईएचसीसी ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अरुण बागड़िया, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय काला, विभिन्न रोटरी क्लबों के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी

  • डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अरुण बागड़िया ने डॉ. भवानी एस. मिश्रा को क्लब का अध्यक्ष पद ग्रहण कराया।
  • वहीं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय काला ने अनुज भागेरिया को सचिव तथा नई कार्यकारिणी को पदस्थापित किया।
  • इस अवसर पर डॉ. संजीव शर्मा ने नए सदस्यों को रोटरी की सदस्यता दिलाई।

सेवा और सामाजिक सरोकारों पर रहेगा फोकस

  • नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. मिश्रा ने ‘Create Lasting Impact’ की थीम के तहत सामुदायिक सेवा,
  • सदस्यता वृद्धि, पर्यावरण संरक्षण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, रोग निवारण, युवा विकास तथा सदस्यों के बीच
  • मजबूत फैलोशिप को वर्ष की प्रमुख प्राथमिकताएं बताया। उन्होंने कहा कि क्लब समाज
  • में स्थायी सकारात्मक प्रभाव छोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न सेवा परियोजनाओं को आगे बढ़ाएगा।

क्लब की गौरवशाली यात्रा का स्मरण

  • पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय काला ने क्लब की 1990 में स्थापना से लेकर उसकी गौरवपूर्ण यात्रा,
  • नेतृत्व परम्परा और उल्लेखनीय सेवा कार्यों को याद किया।
  • उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब जयपुर अशोक ने कई अवसरों पर जिले में पथप्रदर्शक की भूमिका निभाई है।
  • उन्होंने नई टीम से क्लब की पुरानी विरासत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

स्थायी सेवा परियोजनाओं पर जोर

  • डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अरुण बागड़िया ने स्वर्गीय पीडीजी डॉ. अशोक गुप्ता के प्रेरक योगदान को याद करते हुए कहा
  • कि रोटरी क्लब जयपुर अशोक ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में हमेशा आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभाई है।
  • उन्होंने अभिनव एवं स्थायी सेवा परियोजनाओं पर विशेष बल देते हुए क्लब को हरसंभव सहयोग का विश्वास दिलाया।

महिला स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित

  • समारोह के बाद महिला स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित किया गया,
  • जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सर्वाइकल एवं स्तन कैंसर, यूटीआई और मोटापे से बचाव के उपाय बताए।
  • नियमित जांच, शीघ्र निदान और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।
  • कार्यक्रम का संचालन आलोक अग्रवाल और मनोज बंसल ने किया, जबकि सचिव अनुज भागेरिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

https://www.rotary.org

https://rotaryindia.org

Edited by – Krishika Agarwal

Scroll to Top