गावं मंच डेस्क, जयपुर। 21 अप्रैल गेहूं निर्यात फैसला 2026 के तहत केंद्र सरकार ने किसानों के हित में बड़ा निर्णय लिया है। इस फैसले में 25 लाख मेट्रिक टन अतिरिक्त गेहूं निर्यात को मंजूरी दी गई है। इससे बाजार और किसानों दोनों पर असर दिखेगा।
देश की मंडियों में गेहूं की बम्पर आवक के बीच केंद्र सरकार ने किसानो के हक़ में एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 25 लाख मेट्रिक टन (LMT) अतिरिक्त गेहूं के निर्यात को मंज़ूरी दे दी है। इस फैसले का सीधा असर मंडियों में गेहूं की कीमतों और किसानो की कमाई पर दिखने वाला है।
गेहूं एक्सपोर्ट फैसले के 3 बड़े आधार
• निर्यात का नया कोटा:अब कुल निर्यात बढ़ कर 50 लाख टन गेंहूं और 10 लाख टन गेहूं उत्पादों तक पहुंच गया है।
• बम्पर पैदावार का अनुमान: साल 2025-26 में गेहूं का उत्पादन रिकॉर्ड 1,202 LMT होने का अनुमान है।
• बड़ा रकबा: इस रबी सीजन में रबी का रकबा बढ़ कर 334.१७ हेक्टर हो गया है, जो पिछले साल से काफी ज़्यादा है।

किसान की जेब पर क्या होगा असर?
अक्सर देखा जाता है की जब फसल ज़्यादा होती है, तो व्यापारी दाम बढ़ा देते है। सरकार के इस फैसले से बाजार में लिक्विडिटी (नकदी का प्रवाह) बढ़ेगी। यानि अब सरकारी खरीद (MSP) के साथ-साथ निजी व्यापारी भी निर्यात के लिए ऊँचे दामों पर गेहूं खरीदेंगे, जिससे किसानो को फसल मजबूरी में नहीं बेचनी पड़ेगी।
360-डिग्री इम्पैक्ट: क्यों किया गया यह फैसला?
• स्टॉक मैनेजमेंट: सरकारी गोदामों में पर्याप्त अनाज है, इसीलिए अतिरिक्त अनाज को बहार भेज कर नई फसल के लिए जगह बनाई जा रही है।
• बाजार में स्थिरता: निर्यात खुलने से मंडियों में आवक और कीमतों के बीच संतुलन बना रहेगा।
• खाद्य सुरक्षा: सरकार ने स्पष्ट कर दिया है की खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही यह फैसला लिया गया है।
यह फैसला साबित करता है की जब सरकार समय पर निर्यात के रस्ते खोलती है, तो बढ़ता उत्पादन किसान के लिए बोझ नहीं बल्कि बोनस बन जाता है। बम्पर पैदावार का सही मैनेजमेंट ही खेती को मुनाफे का सौदा बनाने की पहली सीढ़ी है।
अधिक जानकारी और आधिकारिक अपडेट के लिए इन स्रोतों पर जाएं:
- भारत सरकार के कृषि मंत्रालय की वेबसाइट पर गेहूं उत्पादन और निर्यात से जुड़ी जानकारी देखें:
https://agricoop.nic.in - खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की वेबसाइट पर अनाज स्टॉक और नीति अपडेट चेक करें:
https://dfpd.gov.in - मंडी भाव और कृषि बाजार से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी के लिए e-NAM पोर्टल देखें:
https://www.enam.gov.in - अंतरराष्ट्रीय बाजार और गेहूं निर्यात ट्रेंड जानने के लिए FAO की रिपोर्ट देखें:
https://www.fao.org
राजस्थान में पंचायतों, ग्राम सभाओं और ग्रामीण योजनाओं से जुड़ी ताज़ा खबरें गाँव मंच के पंचायत सेक्शन में भी उपलब्ध हैं।
– Deepanshu Kasera, Journalist


