- उत्तर प्रदेश सरकार मोटे अनाज यानी मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए लगातार नए कदम उठा रही है।
- इसी कड़ी में सरकार मिलेट्स स्टोर खोलने वालों को बड़ा आर्थिक सहयोग दे रही है।
- राज्य मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत पात्र आवेदकों को 20 लाख रुपये तक का अनुदान मिलेगा।
- इच्छुक एफपीओ, कृषि उद्यमी और स्वयं सहायता समूह 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर किए जाएंगे।
- यह योजना मिलेट्स की खेती, प्रसंस्करण और बिक्री को मजबूत बनाने का प्रयास है।
किन लोगों को मिलेगा योजना का लाभ?
- इस योजना का लाभ किसान उत्पादक संगठन (FPO), स्वयं सहायता समूह (SHG) और कृषि उद्यमी उठा सकते हैं।
- सरकार का उद्देश्य मिलेट्स की बेहतर मार्केटिंग बढ़ाना है। साथ ही, किसानों को अपनी उपज का बेहतर दाम भी दिलाना है।
- योजना के तहत अलग-अलग श्रेणियों में अनुदान दिया जाएगा। बड़े मिलेट्स स्टोर के लिए अधिकतम 20 लाख रुपये मिलेंगे।
- छोटे मिलेट्स स्टोर के लिए पांच लाख रुपये तक का अनुदान मिलेगा। वहीं, मिलेट्स मोबाइल आउटलेट के लिए अधिकतम 10 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।
- हालांकि, अंतिम अनुदान परियोजना की पात्रता और विभागीय नियमों के अनुसार तय होगा।
आवेदन कैसे करें और क्या रखें ध्यान?

उत्तर प्रदेश कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट
उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम की जानकारी
Edited by- Krishika Agarwal


