जयपुर। राजस्थान में आईपीएस अधिकारियों की संपत्ति और प्रशासनिक फैसलों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब अधिकारियों के प्रमोशन का मामला भी सुर्खियों में है। 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी पंकज चौधरी ने आरटीआई (RTI) से मिली जानकारी के आधार पर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि भ्रष्टाचार के मामले में जेल जा चुके अधिकारी को प्रमोशन और फील्ड पोस्टिंग मिलती रही, जबकि उनके खुद के प्रमोशन का मामला पिछले चार वर्षों से लंबित है।
यह मामला आईपीएस अधिकारी अजय सिंह और पंकज चौधरी के प्रमोशन से जुड़ा है। आरटीआई के जरिए सामने आई जानकारी के अनुसार, दोनों अधिकारियों के मामलों में सरकार का रुख अलग-अलग रहा। इसी आधार पर पंकज चौधरी ने सरकार पर कथित दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है।

RTI में क्या हुआ खुलासा? अजय सिंह और पंकज चौधरी के मामलों पर उठे सवाल
- आईपीएस पंकज चौधरी ने कार्मिक विभाग से आरटीआई के माध्यम से जानकारी मांगी थी
- कि भ्रष्टाचार के मामले में जेल जा चुके आईपीएस अजय सिंह को प्रमोशन कैसे मिलता रहा, जबकि उनका खुद का प्रमोशन क्यों लंबित है।
- आरटीआई के जवाब में सामने आई जानकारी के मुताबिक, अजय सिंह के मामले में अजमेर की निचली
- अदालत से आरोपों से मुक्त होने के बाद राज्य सरकार ने राजस्थान हाईकोर्ट में अपील दायर नहीं की।
- इसके बाद उन्हें प्रमोशन और फील्ड पोस्टिंग मिलती रही।
- वहीं, पंकज चौधरी के मामले में अलग-अलग न्यायिक मंचों से राहत मिलने के बावजूद सरकार ने कानूनी अपील का रास्ता अपनाया।
- इसी अंतर को लेकर अब प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर सवाल उठ रहे हैं।
भ्रष्टाचार के मामले में जेल गए थे IPS अजय सिंह
- जानकारी के अनुसार, वर्ष 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय सिंह के खिलाफ वर्ष 2012 में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) में मामला दर्ज हुआ था।
- इस मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई थी और उन्हें कुछ महीने जेल में भी बिताने पड़े थे। इसके अलावा वह करीब ढाई साल तक निलंबित भी रहे।
- लंबे समय तक अदालत में चले मामले के बाद अजमेर की निचली अदालत ने उन्हें आरोपों से मुक्त कर दिया।
- इसके बाद तत्कालीन अशोक गहलोत सरकार ने निचली अदालत के फैसले को राजस्थान हाईकोर्ट में चुनौती नहीं दी।
- बताया जा रहा है कि इसके बाद अजय सिंह को दो बार प्रमोशन मिला और उन्हें फील्ड पोस्टिंग भी दी गई।
- अब इसी फैसले को लेकर सरकार की भूमिका पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
पंकज चौधरी के खिलाफ जारी हुई थीं छह चार्जशीट
- दूसरी ओर, आईपीएस पंकज चौधरी के खिलाफ अलग-अलग मामलों में छह बार चार्जशीट जारी हुई थी।
- इसके अलावा एक अन्य प्रकरण भी सामने आया था। इन मामलों के चलते उनके प्रमोशन की प्रक्रिया प्रभावित होती रही।
- हालांकि, पंकज चौधरी को प्रधान पीठ केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT), दिल्ली हाईकोर्ट
- और सुप्रीम कोर्ट से अलग-अलग मामलों में राहत मिलने की जानकारी सामने आई है।
- इस मामले में 19 दिसंबर 2025 को केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण की जयपुर बेंच ने उनके सभी लंबित प्रमोशन देने का महत्वपूर्ण आदेश दिया था।
- इसके बावजूद अब तक उन्हें प्रमोशन नहीं मिल पाया है।
CAT के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची राज्य सरकार
- आईपीएस पंकज चौधरी के प्रमोशन का मामला एक बार फिर कानूनी प्रक्रिया में उलझता दिखाई दे रहा है।
- वर्ष 2009 बैच के अधिकारियों के अगले प्रमोशन यानी लेवल-14 (आईजी) के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक नवंबर के अंत
- या दिसंबर के पहले सप्ताह में प्रस्तावित बताई जा रही है।
- इसी बीच राज्य सरकार ने CAT के आदेश के खिलाफ राजस्थान हाईकोर्ट में अपील दायर कर दी है।
- इससे पंकज चौधरी के प्रमोशन को लेकर एक बार फिर कानूनी अड़चन पैदा हो गई है।
- अब सवाल यह है कि जब पंकज चौधरी को अलग-अलग न्यायिक मंचों से राहत मिल चुकी है
- और CAT ने भी लंबित प्रमोशन देने का आदेश दिया है, तो सरकार इस मामले में लगातार कानूनी लड़ाई क्यों लड़ रही है?
- क्या आगामी स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में भी उनका प्रमोशन अटक सकता है?
पंकज चौधरी ने सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
- आईपीएस पंकज चौधरी ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है
- कि भ्रष्टाचार के मामले में आरोपों का सामना कर चुके अधिकारी को राहत मिलती रही,
- जबकि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने वाले अधिकारी के प्रमोशन में लगातार बाधाएं पैदा की जा रही हैं।
- उनका कहना है कि CAT के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करना न्यायिक आदेशों की पालना में देरी करने का प्रयास है।
- चौधरी अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहे हैं।
क्या इस बार मिलेगा IPS पंकज चौधरी को प्रमोशन?
- राजस्थान में वर्ष 2009 बैच के आईपीएस अधिकारियों के आगामी प्रमोशन को लेकर अब सभी की निगाहें स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक पर टिकी हैं।
- एक तरफ पंकज चौधरी अपने पक्ष में आए न्यायिक आदेशों के आधार पर प्रमोशन की मांग कर रहे हैं,
- वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार की हाईकोर्ट में दायर अपील के चलते मामला फिर कानूनी प्रक्रिया में पहुंच गया है।
- अब देखना होगा कि राज्य सरकार इस मामले में क्या रुख अपनाती है
- और आगामी स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पंकज चौधरी के प्रमोशन को लेकर क्या निर्णय लिया जाता है।
- क्या उन्हें लंबित प्रमोशन मिल पाएगा या मामला एक बार फिर कानूनी दांव-पेच में उलझकर रह जाएगा?
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
Edited by – Riddhima


