गांव मंच डेस्क, जयपुर में शहरी सुविधाओं के विस्तार को लेकर जयपुर विकास प्राधिकरण ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। जेडीए की 269वीं कार्यकारी समिति की बैठक शुक्रवार, 23 अक्टूबर को आयोजित हुई। इसमें खेल सुविधाओं, सीवरेज, वर्षा जल निकासी और सार्वजनिक स्थलों के विकास पर चर्चा हुई।
सेंट्रल पार्क के पास बनेगा स्पोर्ट्स एरिना
बैठक में सेंट्रल पार्क के लिली पूल क्षेत्र के निकट स्पोर्ट्स एरिना विकसित करने का निर्णय लिया गया। इसके विकास, संचालन और रखरखाव के लिए निविदा दस्तावेज मंजूर किए गए। यह परियोजना पांच वर्ष की अवधि के लिए प्रस्तावित है।

- जेडीए की 269वीं कार्यकारी समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण विकास प्रस्तावों पर निर्णय लिए गए।
- इनमें खेल सुविधाएं, सामुदायिक केंद्र
- सार्वजनिक स्थल और जल निकासी व्यवस्था प्रमुख हैं।
- इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से जयपुर की आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
मालवीय नगर के कम्युनिटी सेंटर का होगा पुनर्विकास
जेडीए ने मालवीय नगर स्थित बी-ब्लॉक कम्युनिटी सेंटर के पुनर्विकास को भी मंजूरी दी। इस कार्य के लिए इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एवं कंस्ट्रक्शन (EPC) आधार पर निविदा स्वीकृत की गई। इस परियोजना का उद्देश्य सामुदायिक सुविधा केंद्र के विकास को आगे बढ़ाना है।
गार्डन थिएटर और रेस्टोरेंट के संचालन पर फैसला
बैठक में ओपन-एयर गार्डन थिएटर एवं रेस्टोरेंट के संचालन से जुड़ा प्रस्ताव भी शामिल रहा। इसके संचालन और रखरखाव के लिए पांच वर्ष की अवधि निर्धारित की गई है। लाइसेंस आधार पर संचालन संबंधी निविदा दस्तावेजों का कार्योत्तर अनुमोदन किया गया।
Edited by- Riddhima


