गाँव मंच डेस्क जयपुर, 13 अप्रैल | भारत में खेती अब सिर्फ खेतों तक सीमित नहीं रही, बल्कि अब यह डिजिटल टेक्नोलॉजी और AI (Artificial Intelligence) से जुड़ चुकी है। सरकार ने किसानों की मदद के लिए एक ऐसा AI सिस्टम लॉन्च किया है, जो उनकी हर छोटी-बड़ी समस्या का जवाब मोबाइल पर देता है।
इस सिस्टम का नाम है Kisan e-Mitra, इससे किसानो को सहूलियत मिलेंगी ।
यह क्या है और क्यों बनाया गया?
सरकारी रिपोर्ट और आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह एक voice-based AI chatbot है जिसे किसानों की मदद के लिए बनाया गया है।
मुख्य उद्देश्य:
- किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना
- आवेदन और भुगतान से जुड़ी जानकारी देना
- शिकायतों का तुरंत समाधान करना
- यह सिस्टम खासकर PM-KISAN योजना के लिए विकसित किया गया है

खास बाते –
- इस्तेमाल और पहुंच
यह सिस्टम 24×7 उपलब्ध है
लगभग 11 से 22 भारतीय भाषाओं में काम करता है ! जो हर राज्य के किसानों के लिए उपयोगी होगा । - कितना काम कर रहा है?
अब तक 92 लाख+ (9.2 million) queries का जवाब दे चुका है
रोजाना हजारों किसान इसका इस्तेमाल कर रहे हैं
यह डेटा दिखाता है की किसान इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है , - AI + Machine Learning + Natural Language Processing Bhashini language translation system से जुड़ा हुआ मतलब किसान बोलकर भी सवाल पूछ सकते हैं और जवाब अपनी भाषा में पा सकते हैं।
- यह सिर्फ चैटबॉट नहीं, पूरा सिस्टम है सरकारी योजनाओं और रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, यह सिर्फ PM-KISAN तक सीमित नहीं रहेगा। मतलब अब अनपढ़ किसान जिनको लिखना और पढ़ना नहीं आता है वो भी इसका उपयोग आसानी से कर पायेंगे|
- जो इस ऐप को और खास बनाता हैं और अब आगे इसे इन योजनाओं से भी जोड़ा जा रहा है: Kisan Credit Card, PM Fasal Bima Yojana अन्य कृषि योजनाएँ इससे किसानों को और सहूलियत होंगी भविष्य में ।
किसानों को क्या फायदा हो रहा है?
पहले की स्थिति:
- किसानों को पहले दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे ।
- किसानों को गलत जानकारी जानकारी मिलती थी ।
- सही जानकारी के अभाव में किसानों को नुकसान होता था ।
- किसानों को अपने काम के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था ।
अब की स्थिति:
- बात करें अगर अब की स्थिति की तो अब किसानों को मोबाइल से सीधा जवाब मिलता हैं।
- और यही नहीं यह सेवा किसानों के लिए 24 घंटे उपलब्ध है।
- और सबसे जरूरी बात किसानों को सही और verified जानकारी मिलेंगी इस ऐप से जो इस app को यूनिक बनाती है।

रिसर्च क्या कहती है?
Research papers के अनुसार, ऐसे AI systems:
- किसानों की decision-making बेहतर करते हैं
- फसल की जानकारी जल्दी देते हैं
- नुकसान कम करने में मदद करते हैं
- एक रिसर्च में यह भी पाया गया कि AI tools से किसानों की productivity और efficiency दोनों बढ़ती है।
किसानों का टेक्नोलॉजी से जुड़वा
इस app के कारण अब गरीब किसान का भी टेक्नोलॉजी से जुड़ाव आसान हो जाएगा , जिनको पढ़ना,लिखना नहीं आता था । किसानों को सिर्फ बोलकर ही अपनी समस्या का सही समाधान मिलेगा और इसे किसानों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
यह सिस्टम खासकर PM-KISAN योजना के लिए विकसित किया गया है https://pmkisan.gov.in/
राजस्थान में पंचायतों, ग्राम सभाओं और ग्रामीण योजनाओं से जुड़ी ताज़ा खबरें गाँव मंच के किसान सेक्शन में भी उपलब्ध हैं।
– Manisha Bhambhu , Journalist


