गाँवमंच डेस्क, जयपुर, 22 अगस्त 2026। पौधों के प्रति लंबे समय से चले आ रहे अपने लगाव को नई पहचान देते हुए सुनील लोढ़ा ने जन्मदिन के अवसर पर ‘Positive Vibes’ नाम से पौधों से जुड़ा नया व्यवसाय शुरू किया है। इसी मौके पर जयपुर में 22 और 23 अगस्त को दो दिवसीय Plants Exhibition का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में लोगों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पौधों की कई किस्में प्रदर्शित की गई हैं।
पौधों के साथ उनकी देखभाल की जानकारी भी
‘Positive Vibes’ की खास बात यह है कि यहां केवल पौधे उपलब्ध कराने पर ही ध्यान नहीं दिया जा रहा, बल्कि लोगों को पौधों की विशेषताओं, उपयोग, सही स्थान और देखभाल से जुड़ी जानकारी भी दी जा रही है। सुनील लोढ़ा ने अपने लंबे समय से चले आ रहे पौधों के शौक को एक Passion-driven side business के रूप में आगे बढ़ाते हुए इसे प्रोफेशन का रूप देने की पहल की है।
उनका उद्देश्य लोगों को उनकी जरूरत और उपलब्ध स्थान के अनुसार सही पौधे का चुनाव करने में मदद करना है। उनका मानना है कि पौधों की सही जानकारी मिलने से लोग उनकी बेहतर देखभाल कर सकते हैं और प्रकृति के साथ उनका जुड़ाव भी मजबूत होता है।
चार खास श्रेणियों में प्रदर्शित किए गए पौधे
- प्रदर्शनी में पौधों को मुख्य रूप से Gift Plants, Indoor Plants, Medicinal Plants और Vastu Plants की चार श्रेणियों में बांटा गया है।
- Gift Plants को विशेष अवसरों पर उपहार के विकल्प के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
- वहीं Indoor Plants घर और कार्यालय जैसे स्थानों के लिए रखे गए हैं।
- Medicinal Plants में औषधीय उपयोग से जुड़े पौधों को शामिल किया गया है,
- जबकि Vastu Plants में वास्तु संबंधी पारंपरिक मान्यताओं से जुड़े पौधे प्रदर्शित किए गए हैं।
- इस वर्गीकरण का उद्देश्य लोगों को अपनी जरूरत के अनुसार पौधे चुनने में आसानी देना है।
अरुण चतुर्वेदी ने की पहल की सराहना
- कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी भी मौजूद रहे। उन्होंने ‘Positive Vibes’ की शुरुआत की सराहना की।
- उन्होंने कहा कि पौधों के साथ उनकी उपयोगिता और देखभाल से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाना एक सकारात्मक पहल है।
- उन्होंने सुनील लोढ़ा और उनके परिवार को नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।
परिवार के सहयोग से शुरू हुई पहल
- ‘Positive Vibes’ की शुरुआत में अनीता एवं सुनील लोढ़ा तथा नित्या एवं प्रतीक लोढ़ा भी जुड़े हुए हैं।
- परिवार के सहयोग से शुरू की गई यह पहल पौधों, हरियाली और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रयास है।
- सुनील लोढ़ा का कहना है कि इस पहल का मकसद सिर्फ पौधों की बिक्री तक सीमित नहीं है।
- लोगों को सही पौधा चुनने और उसकी देखभाल समझने में मदद करना भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है।
22 और 23 अगस्त को आयोजित हो रही प्रदर्शनी
- ‘Bring Positivity, Take Positivity’ की थीम के साथ आयोजित यह दो दिवसीय Plants Exhibition
- 22 और 23 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जा रही है।
- प्रदर्शनी का आयोजन 62-II, केशव नगर, लेन नंबर-3, NSSO भवन के सामने, हवा सड़क, सिविल लाइंस, जयपुर में किया जा रहा है।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
https://hariyalo.rajasthan.gov.in/
Edited by – Krishika Agarwal


