गांव मंच डेस्क, जयपुर, 16 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश-विदेश में बसे प्रवासी राजस्थानियों से प्रदेश के विकास में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रवासियों को ‘पधारो थारे देस’ का आत्मीय आमंत्रण दिया। जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में ‘प्रवासी राजस्थानी संवाद’ कार्यक्रम आयोजित हुआ।
प्रवासी राजस्थानियों से सीधा संवाद
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग तथा DoRA द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधियों से बातचीत की। उन्होंने राजस्थान की संस्कृति, विरासत और आर्थिक विकास में प्रवासियों के योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से प्रदेश की पहचान मजबूत की है।

राजस्थान फाउंडेशन के 11 नए चैप्टर खुलेंगे
मुख्यमंत्री ने राजस्थान फाउंडेशन के 11 नए चैप्टर खोलने की घोषणा की। वर्तमान में फाउंडेशन के 40 चैप्टर संचालित हैं। नए चैप्टर बनने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 51 हो जाएगी।

शेखावाटी की हवेलियों के संरक्षण पर जोर
मुख्यमंत्री ने शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों के संरक्षण की अपील की। उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों से अपनी पैतृक हवेलियों के जीर्णोद्धार में सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि विरासत संरक्षण से पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिल सकता है।

9 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव धरातल पर

https://foundation.rajasthan.gov.in
Edited by- Riddhima


