गांव मंच डेस्क, जयपुर, 22 अक्टूबर 2026। राजस्थान में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सरकार सिंचाई, जल संरक्षण और आधुनिक कृषि पर ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर दिया जा रहा है।
नहरी सिंचाई और पाइपलाइन से किसानों को लाभ
राज्य सरकार के अनुसार, 34 महीनों में नहरी सिंचाई सुविधाओं का विस्तार 1.42 लाख हेक्टेयर क्षेत्र तक हुआ है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के पांच वर्षों में यह आंकड़ा 52,182 हेक्टेयर था। पाइपलाइन अनुदान योजना से 98,753 किसानों को लाभ मिला है।
ड्रिप और मिनी स्प्रिंकलर से जल संरक्षण
आधुनिक सिंचाई प्रणालियों को बढ़ावा देने के लिए ड्रिप और मिनी स्प्रिंकलर पर अनुदान दिया जा रहा है। सरकार के मुताबिक, इन प्रणालियों से 3.10 लाख हेक्टेयर क्षेत्र लाभान्वित हुआ है। पहले 34 महीनों में इस मद पर 1,304 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया।

तारबंदी और फार्म पॉण्ड से खेती को सहारा
फसलों को आवारा पशुओं से बचाने के लिए खेतों की तारबंदी कराई जा रही है। सरकार के अनुसार, 34 महीनों में 445 लाख मीटर तारबंदी हुई। इसके लिए 511 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया।

https://rajkisan.rajasthan.gov.in
Edited by- Krishika Agarwal


