Gaonmanch

राजस्थान में 2.40 लाख से अधिक नए मतदाता जुड़े, 18–19 वर्ष के युवाओं के 4.30 लाख आवेदन

जयपुर, 21 अक्टूबर 2026। राजस्थान में विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत 1 से 20 अक्टूबर 2026 तक 2,40,534 पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित इस अभियान में युवा एवं प्रथम बार मतदान के लिए पात्र नागरिकों के पंजीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अभियान के दौरान दोनों आयु वर्गों में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 के कुल 7,78,147 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि अभियान का उद्देश्य राज्य के सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज करना है। इसके तहत 18–19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के साथ 20 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के नागरिकों के आवेदन भी प्राप्त किए जा रहे हैं। प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निस्तारण किया जा रहा है।

18–19 वर्ष के युवाओं के 4,30,701 आवेदन प्राप्त

  • विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत 18–19 वर्ष आयु वर्ग में कुल 4,30,701 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
  • इनमें 1 अक्टूबर 2026 तक प्राप्त 31,600 अग्रिम आवेदन भी शामिल हैं।
  • वहीं, 20 वर्ष एवं इससे अधिक आयु वर्ग में 1 से 20 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म-6 के माध्यम से
  • नाम जुड़वाने के लिए 3,47,446 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस तरह दोनों आयु वर्गों को मिलाकर कुल 7,78,147 आवेदन प्राप्त हुए।
  • इनमें से 3,52,778 आवेदनों के संबंध में सात दिन की आपत्ति अवधि पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
  • शेष आवेदनों की प्रक्रिया भी निर्धारित नियमों के अनुसार जारी है।

2,40,534 पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े

  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, 1 से 20 अक्टूबर 2026 तक प्राप्त आवेदनों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) के
  • सकारात्मक निर्णय के बाद कुल 2,40,534 पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं।
  • इनमें 18–19 वर्ष आयु वर्ग के 1,39,972 युवाओं के नाम जोड़े गए, जबकि 20 वर्ष
  • एवं इससे अधिक आयु वर्ग के 1,00,562 नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल किया गया है।
  • शेष आवेदनों पर कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

युवा मतदाता पंजीकरण में ये जिले रहे आगे

  • 18–19 वर्ष आयु वर्ग में प्राप्त आवेदनों की उपलब्धि के प्रतिशत के आधार पर बूंदी, भरतपुर, धौलपुर,
  • करौली, अलवर, टोंक, बालोतरा, चूरू, कोटपूतली-बहरोड़ और सवाई माधोपुर अग्रणी जिलों में शामिल रहे।
  • वहीं, 20 वर्ष एवं इससे अधिक आयु वर्ग में 1 से 20 अक्टूबर के दौरान प्राप्त आवेदनों की संख्या के आधार
  • पर जयपुर, अलवर, चूरू, करौली, जोधपुर, सीकर, उदयपुर, भीलवाड़ा, पाली और बांसवाड़ा अग्रणी जिलों में रहे।

विधानसभा क्षेत्रवार पंजीकरण में इन क्षेत्रों का प्रदर्शन बेहतर

18–19 वर्ष आयु वर्ग में आवेदन प्राप्ति की उपलब्धि के प्रतिशत के आधार पर बसेड़ी, गुड़ामालानी, कठूमर, अलवर ग्रामीण,

नदबई, खेरवाड़ा, सपोटरा, लाडनूं, बाड़ी और वैर अग्रणी विधानसभा क्षेत्रों में शामिल रहे।

दूसरी ओर, 20 वर्ष एवं इससे अधिक आयु वर्ग में प्राप्त आवेदनों की संख्या के आधार पर

झोटवाड़ा, विद्याधर नगर, टोडाभीम, सुजानगढ़, बानसूर, गंगापुर, श्रीमाधोपुर, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़, हिण्डौन और जालौर अग्रणी विधानसभा क्षेत्र रहे।

आठ विधानसभा क्षेत्रों को प्रगति सुधारने की चेतावनी

  • मतदाता पंजीकरण अभियान की समीक्षा के दौरान लगातार न्यूनतम प्रगति वाले आठ विधानसभा क्षेत्रों को चेतावनी दी गई है।
  • इनमें नोखा, रामगंज मंडी, बाड़मेर, शिव, घाटोल, दांतारामगढ़, सांगोद और चौहटन शामिल हैं।
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि पूर्व में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस की समीक्षा
  • और 20 अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट में इन विधानसभा क्षेत्रों की प्रगति लगातार न्यूनतम पाई गई।
  • इसके बाद संबंधित अधिकारियों को पंजीकरण अभियान में सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
  • निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को पात्र युवाओं और नवमतदाताओं के पंजीकरण की गति बढ़ाने,
  • नाम जोड़ने के लिए प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निस्तारण करने तथा दैनिक प्रगति की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

ऑनलाइन फॉर्म-6 भरकर जुड़वा सकते हैं मतदाता सूची में नाम

  • राजस्थान में विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है
  • कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
  • इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को अभियान की निरंतर निगरानी
  • तथा आवेदनों का शीघ्र और नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • पात्र नागरिक भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म-6 भर सकते हैं।
  • इसके अतिरिक्त ECINET के माध्यम से भी मतदाता पंजीकरण के लिए आवेदन किया जा सकता है।
  • 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र नागरिकों और पहली बार मतदान करने की तैयारी कर रहे
  • युवाओं के लिए यह अभियान मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने का महत्वपूर्ण अवसर है।
  • नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी पात्रता की जांच कर समय पर आवेदन करें और मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करें।

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें।

https://voters.eci.gov.in/

Edited by – Krishika Agarwal

Scroll to Top