Gaonmanch

विश्व जनसंख्या दिवस पर परिवार कल्याण में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान, राजस्थान की प्रजनन दर 2.1 पर पहुंची

गांव मंच डेस्क, जयपुर। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर राजस्थान सरकार ने परिवार कल्याण कार्यक्रम में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जिलों, पंचायत समितियों, ग्राम पंचायतों, स्वास्थ्य संस्थानों और स्वास्थ्यकर्मियों को राज्य स्तरीय परिवार कल्याण पुरस्कार से सम्मानित किया।

राजस्थान ने जनसंख्या स्थिरीकरण का लक्ष्य किया हासिल

  • कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों से राजस्थान की कुल प्रजनन दर (TFR) 2.1 तक पहुंच गई है।
  • यह जनसंख्या स्थिरीकरण के निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप है। उन्होंने बताया कि आधुनिक गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग में भी राजस्थान राष्ट्रीय औसत से आगे है।

आधुनिक तकनीक और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर

  • उन्होंने सभी स्वास्थ्य संस्थानों को निर्देश दिए कि प्रत्येक नागरिक तक समय पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
  • उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, टीकाकरण, परिवार नियोजन साधनों की उपलब्धता, स्वास्थ्य संस्थानों की साफ-सफाई तथा उपकरणों की समयबद्ध मरम्मत जैसी मूलभूत सेवाओं पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।

इन जिलों और पंचायतों को मिले राज्य स्तरीय पुरस्कार

  • संस्थागत पुरस्कार योजना के तहत परिवार कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चित्तौड़गढ़ जिले को प्रथम पुरस्कार (18 लाख रुपये), सीकर को द्वितीय (11 लाख रुपये), कोटा को तृतीय (9 लाख रुपये) तथा करौली को चतुर्थ पुरस्कार (5 लाख रुपये) दिया गया।

स्वास्थ्य संस्थानों और स्वास्थ्यकर्मियों का भी हुआ सम्मान

  • सर्वश्रेष्ठ राजकीय स्वास्थ्य संस्थान श्रेणी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गेंता (कोटा), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नीमराणा (कोटपूतली-बहरोड़) तथा उप जिला चिकित्सालय रावतभाटा को सम्मानित किया गया।

https://nhm.gov.in
https://mohfw.gov.in/

Edited by- Krishika Agarwal

Scroll to Top