Gaonmanch

ब्रिक्स सांस्कृतिक संपदा वापसी पर बनी सहमति, भोपाल घोषणा पत्र से सहयोग को नई दिशा

गाँव मंच डेस्क, भोपाल, 8 अगस्त 2026। भारत की अध्यक्षता में हुई 11वीं ब्रिक्स सांस्कृतिक मंत्रियों की बैठक समाप्त हुई। बैठक में ब्रिक्स सांस्कृतिक संपदा वापसी पर महत्वपूर्ण सहमति बनी। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भोपाल घोषणा पत्र केवल औपचारिक दस्तावेज नहीं है। यह लक्ष्य और क्रियान्वयन तय करने वाला आउटकम आधारित दस्तावेज है।

14 देशों ने लिया बैठक में भाग

  • भोपाल में आयोजित बैठक में कुल 14 देशों ने भाग लिया। इनमें 10 ब्रिक्स सदस्य और चार साझेदार देश शामिल रहे।
  • लगभग 55 प्रतिनिधियों ने विचार साझा किए। भारत ने सांस्कृतिक सहयोग को टिकाऊ और व्यावहारिक बनाने पर जोर दिया।
  • बैठक का उद्देश्य साझा सांस्कृतिक विकास को मजबूत करना था।

चोरी गई सांस्कृतिक वस्तुओं की वापसी पर सहमति

  • बैठक में ब्रिक्स सांस्कृतिक संपदा वापसी प्रमुख विषय रहा। सदस्य देशों ने चोरी हुई सांस्कृतिक वस्तुओं की वापसी पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनाई।
  • शेखावत ने कहा कि सांस्कृतिक संपदा केवल आर्थिक मूल्य नहीं रखती।
  • उससे किसी देश की भावनाएं और पहचान जुड़ी होती हैं।

कलाकारों के लिए बनेगी स्वैच्छिक रजिस्ट्री

https://www.indiaculture.gov.in

https://whc.unesco.org/en/list

Edited by- Krishika Agarwal

Scroll to Top