गाँवमंच डेस्क, जयपुर। राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री एवं विद्याधर नगर विधायक दिया कुमारी ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विभिन्न पार्षद प्रत्याशियों के प्रधान चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया।
इस दौरान अलग-अलग वार्डों में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का जोरदार स्वागत किया। चुनावी तैयारियों के बीच कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

10 भाजपा प्रत्याशियों के कार्यालयों का उद्घाटन
- उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों के प्रधान कार्यालयों का उद्घाटन किया।
- उन्होंने वार्ड 9 की मंजू अग्रवाल, वार्ड 10 की पलक यादव, वार्ड 11 के शैलेंद्र शर्मा, वार्ड 1 के श्रवण बोहरा,
- वार्ड 13 के दीपक शर्मा, वार्ड 12 के राजेंद्र करोड़िया, वार्ड 4 की पिंकी विजय शर्मा, वार्ड 5 के नरेंद्र सिंह शेखावत,
- वार्ड 17 के सुमेर सिंह जोधा और वार्ड 21 के अजय सिंह चौहान के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया।
- इस दौरान दिया कुमारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से पूरी मेहनत और समर्पण के साथ चुनाव मैदान में जुटने का आह्वान किया।
22 की 22 सीटों पर जीत का दावा
- निकाय चुनाव को लेकर दिया कुमारी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र
- की सभी 22 सीटों पर भाजपा भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।
- उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के लक्ष्य को लेकर लगातार आगे बढ़ रही है।
- विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ पूरे राजस्थान में विकास के कार्य किए जा रहे हैं
- और जनता भी विकास की इस दिशा को समझ चुकी है।
- दिया कुमारी ने कहा कि भाजपा को जनता का विश्वास और समर्थन मिल रहा है।
- इसी विश्वास के आधार पर पार्टी निकाय चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी।

युवा प्रत्याशियों को मौका देने पर दिया जोर
- उपमुख्यमंत्री ने भाजपा द्वारा युवा प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारने का भी उल्लेख किया।
- उन्होंने युवा पीढ़ी से राजनीति और जनसेवा में आगे आने का आह्वान किया।
- दिया कुमारी ने कहा कि युवाओं की भागीदारी लोकतंत्र को और मजबूत करती है।
- उन्होंने आमजन से भी अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की।
’22 की 22 सीटों पर खिलेगा कमल’
- दिया कुमारी ने एक बार फिर भाजपा की जीत को लेकर विश्वास जताते हुए कहा कि
- विद्याधर नगर की 22 की 22 सीटों पर कमल का फूल खिलेगा।
- उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी प्रत्याशी भारी बहुमत के साथ जीत हासिल करेंगे
- और क्षेत्र में विकास एवं जनसेवा का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
- निकाय चुनाव से पहले दिया कुमारी का यह अभियान विद्याधर नगर में भाजपा की चुनावी
- रणनीति को सक्रिय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।
https://assembly.rajasthan.gov.in/
Edited by – Krishika Agarwal


