गांव मंच डेस्क , न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में राजस्थान सरकार के राजस्थान फाउंडेशन के नए चैप्टर का उद्घाटन किया गया मैनहटन के होटल उत्सव में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में अमेरिका में निवासरत राजस्थानी प्रवासी परिवारों ने शिरकत की।
मुख्य अतिथियों की रही उपस्थिति
- कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भारत से उत्तर प्रदेश के देवरिया सांसद श्री शशांक मणि त्रिपाठी
- और राजस्थान फाउंडेशन के प्रवासी कोऑर्डिनेटर श्री नवनीत राजपुरोहित शामिल हुए।
प्रवासी समुदाय को जोड़ने पर जोर
- चैप्टर प्रेसिडेंट डॉ. पूर्णिमा वोरिया ने बताया कि अमेरिका में बड़ी संख्या में राजस्थानी प्रवासी विभिन्न उद्योगों, व्यवसायों और आईटी क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।
- उन्होंने कहा कि सभी प्रवासियों के लिए राजस्थान फाउंडेशन की कमिश्नर श्रीमती मनीषा अरोड़ा के साथ समन्वय बनाकर आगे कार्य किया जाएगा।
नई कार्यकारिणी में शामिल हुए प्रतिष्ठित नाम
- न्यूयॉर्क चैप्टर की कार्यकारिणी में हरिदास कोटावाला, कैलाश रावत, कैलाश झालानी, डॉ. समीन शर्मा, डॉ. सशी शाह और नवीन शाह शामिल हैं।
- ये सभी भविष्य में इस चैप्टर के माध्यम से राजस्थानी प्रवासी परिवारों को राजस्थान से जोड़ने का कार्य करेंगे।
भारतीय दूतावास के अधिकारियों की मौजूदगी
- कार्यक्रम में भारत के अमेरिका स्थित डिप्टी काउंसल जनरल श्री विशाल हर्ष
- और काउंसल जनरल (व्यापार) श्रीमती राजलक्ष्मी कदम भी उपस्थित रहे।
राजस्थान सरकार की योजनाओं पर चर्चा
- श्री नवनीत राजपुरोहित ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा का धन्यवाद किया।
- उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में प्रवासी परिवारों के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।
- साथ ही उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने पानी, बिजली और अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की है |
- जिससे राज्य निवेश और उद्योगों के लिए एक बेहतर विकल्प बनकर उभर रहा है।
प्रवासी दिवस और DORA विभाग के लिए जताया आभार
- अमेरिका में बसे सभी प्रवासी परिवारों ने हर वर्ष 10 दिसंबर को प्रवासी दिवस मनाने और प्रवासियों के विकास एवं सहयोग के लिए विशेष विभाग “DORA” के गठन पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।


लेखिका – तनु रूंगटा


