Gaonmanch

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ,यमुना जल परियोजना को अंतिम रूप देने की तैयारी, शेखावाटी की प्यास बुझाने की दिशा में बड़ा कदम

गांव मंच डेस्क, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ यमुना जल परियोजना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। बैठक में परियोजना से संबंधित एमओए (मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट) को अंतिम रूप देने पर चर्चा की गई।

इस परियोजना के लागू होने से शेखावाटी क्षेत्र में पेयजल संकट काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है। साथ ही किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा, जिससे कृषि क्षेत्र को भी बड़ा लाभ मिलेगा। लंबे समय से जल संकट झेल रहे क्षेत्र के लोगों के लिए यह परियोजना राहत का बड़ा माध्यम साबित हो सकती है।

यमुना जल परियोजना पर अहम मंथन, शेखावाटी को पानी दिलाने की दिशा में बड़ा कदम।
दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक, जल संकट के स्थायी समाधान पर चर्चा।


राजस्थान-हरियाणा और केंद्र के बीच यमुना जल समझौते को अंतिम रूप देने की कवायद।
शेखावाटी की प्यास बुझाने के लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की साझा रणनीति।
शेखावाटी को मिलेगा यमुना का पानी, समझौते पर अंतिम दौर की चर्चा।

जल शक्ति मंत्रालय

Edited by- Ankit Tiwari

Scroll to Top