- गांव मंच डेस्क, जयपुर एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर के बड़े आयोजन की मेजबानी करेगा।
- 1 और 2 जुलाई को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में 29वां राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन आयोजित होगा।
- यह और राजस्थान सरकार के संयुक्त प्रयासों से आयोजित किया जा रहा है।
- आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।
मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन, राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिलेंगे
- सम्मेलन का उद्घाटन 1 जुलाई को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।
- इस दौरान सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ भी मौजूद रहेंगे।
- वे राजस्थान के डिजिटल नवाचारों और भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार रखेंगे।
- वहीं, 2 जुलाई को समापन समारोह होगा।
- इस बार 17 परियोजनाओं को सात श्रेणियों में सम्मान मिलेगा। इनमें 10 गोल्ड, 6 सिल्वर और एक ज्यूरी अवॉर्ड शामिल हैं।

AI, डेटा और सुरक्षित डिजिटल सेवाओं पर होंगे खास सत्र
- इस वर्ष सम्मेलन की थीम है, इसी विषय पर छह प्लेनरी और छह ब्रेकआउट सत्र आयोस।
- स्मार्ट पुलिसिंग, सुरक्षित डिजिटल सेवाएं, क्वांटम टेक्नोलॉजी, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और स्कूल शिक्षा में तकनीक जैसे विषय शामिल हैं।
- यही पहल विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
40 से अधिक डिजिटल नवाचार होंगे प्रदर्शित, सहयोग पर रहेगा जोर
- सम्मेलन के दौरान 40 से अधिक डिजिटल गवर्नेंस परियोजनियों समाधानों की प्रदर्शनी भी लगेगी।
- इसमें केंद्र सरकार, राज्य सरकारें, संस्थान और तकनीकी कंपनियां भाग लेंगी।
- प्रदर्शनी में नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने वाले कई सफल मॉडल दिखाए जाएंगे।
- नीति विशेषज्ञ, उद्योग जगत, शिक्षाविद और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अपने अनुभव साझा करेंगे।
NCeG Official Website
DARPG e-Governance Portal
NeGD Official Website
Edited by- Krishika Agarwal


