गांवमंच डेस्क, जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली दौरा के दौरान सोमवार देर रात और मंगलवार को नई दिल्ली में छह केंद्रीय मंत्रियों से मिले। इन बैठकों में राजस्थान के विकास से जुड़े कई अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। ऊर्जा, कृषि, जल, शहरी विकास, सड़क अवसंरचना और खाद्य सुरक्षा जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई।
मुख्यमंत्री ने केंद्र और राज्य के बेहतर समन्वय के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं को तेजी से लागू करने पर भी जोर दिया।
शिवराज सिंह चौहान ने ग्राम विकास चौपाल की सराहना की
- मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मुलाकात की।
- बैठक में ग्रामीण विकास योजनाओं और रोजगार से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
- शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व की सराहना की।
- उन्होंने कहा कि राजस्थान में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) का प्रभावी क्रियान्वयन हुआ है।
- उन्होंने ग्राम विकास चौपालों को नवाचार बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं गांवों में जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं।

एमएसपी पर गेहूं खरीद और नवीकरणीय ऊर्जा पर हुई चर्चा
- मुख्यमंत्री ने केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा
- नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी से भी मुलाकात की।
- बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, आधुनिक वेयरहाउस और अन्न भंडारण क्षमता बढ़ाने पर चर्चा हुई।
- केंद्रीय मंत्री ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीद में राजस्थान की उपलब्धि की सराहना की।
- बैठक में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री कुसुम योजना,
- बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम और स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं को आगे बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श हुआ।
ऊर्जा, मेट्रो और ई-बस सेवाओं पर हुआ मंथन
- केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल के साथ बैठक में ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।
- मुख्यमंत्री ने प्रदेश में ई-बस सेवाओं के विस्तार और मेट्रो नेटवर्क को आगे बढ़ाने का विषय भी उठाया।
- आवास और शहरी विकास की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
जल परियोजनाओं को लेकर हुई अहम बातचीत
- मुख्यमंत्री ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से भी मुलाकात की।
- बैठक में जल जीवन मिशन, यमुना जल परियोजना और राम जल सेतु लिंक परियोजना सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा हुई।
- दोनों नेताओं ने भविष्य की जल परियोजनाओं और दीर्घकालिक जल प्रबंधन रणनीति पर भी विचार साझा किए।
निर्मला सीतारमण और नितिन गडकरी से भी मिले मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण से भी शिष्टाचार भेंट की।
- इस दौरान राजस्थान के विकास, निवेश और केंद्र-राज्य समन्वय से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
- इसके अलावा मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी
- से मुलाकात कर राजस्थान में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
राजस्थान के विकास को मिलेगी नई गति
- मुख्यमंत्री का यह दिल्ली दौरा राजस्थान की विकास योजनाओं को गति देने की दिशा
- में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों के साथ हुई बैठकों में ऊर्जा,
- कृषि, सड़क, जल, परिवहन और शहरी विकास जैसे क्षेत्रों पर ठोस चर्चा हुई।
- इन बैठकों से केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
- साथ ही प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं को भी नई गति मिल सकती है।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
Edited by – Riddhima


