गांवमंच डेस्क, जयपुर । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को बूंदी जिले के लबान इंटरचेंज पहुंचे। यहां उन्होंने दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे के विभिन्न खंडों का निरीक्षण कर परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। यह एक्सप्रेसवे राजस्थान सहित कई राज्यों की कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अवसंरचना परियोजनाओं में शामिल है।

निर्माण कार्यों का लिया विस्तृत जायजा
- निरीक्षण के दौरान ओम बिरला, भजनलाल शर्मा और नितिन गडकरी ने एक्सप्रेसवे के निर्माणाधीन
- हिस्सों पर रुककर कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया।
- अधिकारियों ने उन्हें निर्माण की वर्तमान स्थिति, तकनीकी पहलुओं
- और परियोजना की प्रगति की जानकारी दी। तीनों नेताओं ने गुणवत्ता, समयबद्धता
- और भविष्य में मिलने वाले यातायात लाभों को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की।

आत्मीय स्वागत और जनभागीदारी की झलक
- लबान इंटरचेंज पहुंचने पर लोकसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री का जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों
- और स्थानीय नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
- कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने अपने लोकप्रिय जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन किया।
- मार्ग में भी कई स्थानों पर स्थानीय नागरिकों ने फूल-मालाओं और पारंपरिक स्वागत के साथ उनका अभिवादन किया,
- जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

प्रदर्शनी में देखी विकास परियोजनाओं की झलक
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम स्थल पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया,
- जहां सड़क अवसंरचना और विकास परियोजनाओं से संबंधित विभिन्न मॉडल एवं जानकारियां प्रदर्शित की गई थीं।
- उन्होंने अधिकारियों से परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य की कार्ययोजना की जानकारी ली।
- यह प्रदर्शनी प्रदेश में तेजी से विकसित हो रहे सड़क नेटवर्क और
- आधुनिक परिवहन सुविधाओं की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को दर्शाती है।

निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर, अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूरे दौरे के दौरान लोगों ने जगह-जगह स्वागत और अभिनंदन कर विकास कार्यों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे को क्षेत्र की आर्थिक प्रगति, बेहतर कनेक्टिविटी और तेज़ यातायात व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
Edited by – Riddhima


