Gaonmanch

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्व विभागों की समीक्षा बैठक की, कर चोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

गांवमंच डेस्क, जयपुर। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्व अर्जन से जुड़े विभागों के अधिकारियों के साथ वित्तीय वर्ष 2026-27 के राजस्व लक्ष्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य हासिल करने और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के निर्देश दिए।

राजस्व लक्ष्य समय पर पूरे करने के निर्देश

  • बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने विभागवार राजस्व संग्रह की स्थिति का आकलन किया
  • और अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग बेहतर समन्वय और जवाबदेही के साथ कार्य करें।
  • उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयसीमा में राजस्व लक्ष्य हासिल करना
  • राज्य के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक है।

कर चोरी पर सख्त कार्रवाई का संदेश

  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को कर चोरी के मामलों में प्रभावी और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
  • उन्होंने कहा कि पारदर्शी कर व्यवस्था, नियमित निगरानी और
  • कानून का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कर राजस्व संग्रह को मजबूत बनाया जाए
  • तथा ईमानदार करदाताओं का विश्वास कायम रखा जाए।

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने विभागों के बीच बेहतर समन्वय, नियमित मॉनिटरिंग और जवाबदेह कार्यप्रणाली अपनाने पर विशेष जोर दिया। बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और राजस्व संग्रह की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की।


अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

https://rajasthan.gov.in

https://cmo.rajasthan.gov.in

Edited by – Krishika Agarwal

Scroll to Top