गांवमंच डेस्क, जयपुर।
राजस्थान में उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की नीतियों का सकारात्मक असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। निवेशकों का बढ़ता विश्वास इस बात का संकेत है कि देशभर के उद्यमी राजस्थान को निवेश के लिए प्राथमिकता दे रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (RIICO) द्वारा आयोजित ऑनलाइन भूखंड नीलामी में देखने को मिला। RIICO भूखंड नीलामी राजस्थान
481 ऑनलाइन आवेदन, 177 भूखंडों की सफल बोली
- RIICO की हालिया ऑनलाइन नीलामी में 184 भूखंडों के लिए कुल 481 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए।
- इनमें से 177 भूखंडों की सफल बोली लगी। इन भूखंडों का कुल क्षेत्रफल लगभग 36 एकड़ है,
- जबकि इनका कुल मूल्य करीब 267 करोड़ रुपये है।

औद्योगिक से लेकर व्यावसायिक भूखंडों तक निवेश का अवसर
- इस नीलामी में औद्योगिक भूखंडों के साथ कियोस्क, होटल, वे-ब्रिज, स्कूल, दुकान, पेट्रोल पंप और
- कमर्शियल शोरूम जैसी विभिन्न श्रेणियों के भूखंड भी उपलब्ध कराए गए।
- यह नीलामी अजमेर, अलवर, बालोतरा, बांसवाड़ा, बोरानाडा, जयपुर, झालावाड़, पाली, कोटा, सवाई माधोपुर
- और उदयपुर सहित कई औद्योगिक क्षेत्रों में आयोजित की गई।
उद्योगों के साथ बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
- इन भूखंडों पर स्थापित होने वाली औद्योगिक और व्यावसायिक इकाइयों से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
- साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
- इससे युवाओं के लिए स्वरोजगार और रोजगार दोनों की संभावनाएं बढ़ेंगी।
सरकार का लक्ष्य- उद्यमी बनें युवा
- RIICO के प्रबंध निदेशक सुरेश कुमार ओला ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार उद्योग
- और निवेश को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सरकार चाहती है कि प्रदेश के युवा केवल नौकरी तलाशने वाले नहीं,
- बल्कि रोजगार देने वाले उद्यमी बनें। इसी उद्देश्य से RIICO उद्योग स्थापना की प्रक्रियाओं को लगातार सरल और पारदर्शी बना रहा है।
फ्लेटेड फैक्ट्री में प्लग एंड प्ले मॉड्यूल की सुविधा
RIICO उद्यमियों को कम लागत और कम समय में उद्योग स्थापित करने के लिए फ्लेटेड फैक्ट्री में प्लग एंड प्ले मॉड्यूल भी उपलब्ध करा रहा है। सीतापुरा स्थित फ्लेटेड फैक्ट्री में छह मॉड्यूल के लिए आठ आवेदन प्राप्त हुए हैं। इससे RIICO को हर महीने लगभग 1.50 लाख रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) का राजस्व प्राप्त होगा। इन मॉड्यूल्स में मुख्य रूप से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (MSME) स्थापित किए जाएंगे।
राजस्थान बन रहा निवेश का पसंदीदा गंतव्य
राज्य सरकार का मानना है कि निवेश-अनुकूल नीतियों, बेहतर औद्योगिक आधारभूत ढांचे और पारदर्शी प्रक्रियाओं के कारण राजस्थान देश के प्रमुख निवेश केंद्रों में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। इससे प्रदेश में औद्योगिक विकास के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों और रोजगार सृजन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
https://invest.rajasthan.gov.in
Edited by – Krishika Agarwal


