गांवमंच डेस्क, जयपुर।
जयपुर स्थित श्री विष्णु धाम श्री वेंकटेश्वर मंदिर में गुरुवार को 46वां पाटोत्सव श्रद्धा, आस्था और सेवा भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। सुबह महाऔषधि स्नान के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हुआ। इसके बाद दिनभर श्रद्धालुओं ने भगवान श्री वेंकटेश्वर का दुग्धाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और लोककल्याण की कामना की।
मंदिर परिसर पूरे दिन भक्ति और उत्साह के वातावरण से गूंजता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, भगवान के दर्शन किए और प्रसादी ग्रहण कर धार्मिक आयोजन का हिस्सा बने।

महाऔषधि स्नान और दुग्धाभिषेक बना आकर्षण
- पाटोत्सव के अवसर पर भगवान श्री वेंकटेश्वर का विशेष महाऔषधि स्नान एवं दुग्धाभिषेक किया गया।
- वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के बीच संपन्न हुए इन अनुष्ठानों में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया
- और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
सेवा कार्यों को भी मिला विशेष महत्व
- धार्मिक आयोजन के साथ-साथ सामाजिक सरोकार को भी प्राथमिकता दी गई।
- मंदिर परिसर में वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया,
- जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।
- इसके अलावा श्रद्धालुओं और आमजन के लिए प्रसादी वितरण की व्यवस्था भी की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
‘मंदिर सेवा और संस्कार का भी केंद्र’
- मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक, वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. कैलाश गर्ग ने कहा कि मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थान नहीं है,
- बल्कि सेवा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व का भी केंद्र है।
- उन्होंने कहा कि भगवान की सच्ची आराधना तभी सार्थक होती है,
- जब समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा भी समान भाव से की जाए।
- उन्होंने बताया कि मंदिर ट्रस्ट भविष्य में भी धार्मिक गतिविधियों के साथ शिक्षा,
- स्वास्थ्य और समाज सेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा,
- ताकि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को और मजबूत किया जा सके।
श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह
पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भक्तों ने भगवान श्री वेंकटेश्वर के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की और पाटोत्सव के अवसर पर आयोजित धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
https://devasthan.rajasthan.gov.in
Edited by – Riddhima


