गांव मंच डेस्क, जयपुर। राजस्थान सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। इसी कड़ी में रीको प्रत्यक्ष आवंटन योजना 2026 का 12वां चरण 15 जुलाई से शुरू होगा। इस चरण में प्रदेशभर के निवेशकों के लिए 5,000 से अधिक औद्योगिक और लॉजिस्टिक भूखंड उपलब्ध कराए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य निवेश बढ़ाना और रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।
100 से अधिक औद्योगिक क्षेत्रों में उपलब्ध होंगे भूखंड
- रीको इस चरण में प्रदेश के 100 से अधिक औद्योगिक क्षेत्रों में भूखंड उपलब्ध करा रहा है।
- इनमें औद्योगिक और लॉजिस्टिक दोनों प्रकार के भूखंड शामिल हैं।
- बोरानाडा विस्तार के नए औद्योगिक क्षेत्र में 14 नए भूखंड भी जोड़े गए हैं। इससे नए निवेशकों को बेहतर अवसर मिलेंगे।

एमओयू करने वाले निवेशकों को मिलेगा लाभ
- राइजिंग राजस्थान इनवेस्टमेंट समिट के तहत एमओयू करने वाले निवेशक योजना का लाभ उठा सकेंगे।
- जिन निवेशकों ने अभी तक एमओयू नहीं किया है, उन्हें भी अवसर मिलेगा।
- वे आवेदन और ईएमडी जमा करने की अंतिम तिथि तक एमओयू कर सकते हैं।
- इसके बाद वे योजना के 12वें चरण में शामिल हो सकेंगे।
31 जुलाई को होगी ई-लॉटरी
https://riico.co.in
https://sso.rajasthan.gov.in
Edited by- Riddhima


