Gaonmanch

जयपुर में 16 जुलाई को होगी ‘विदेश संपर्क–स्टेट आउटरीच कॉन्फ्रेंस’, सुरक्षित प्रवासन, निवेश और पासपोर्ट सेवाओं पर होगा मंथन

गांव मंच डेस्क | जयपुर

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में 16 जुलाई को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में ‘विदेश संपर्क–स्टेट आउटरीच कॉन्फ्रेंस’ का आयोजन किया जाएगा। एक दिवसीय इस सम्मेलन में प्रवासी भारतीयों के कल्याण, सुरक्षित एवं वैध प्रवासन, पासपोर्ट सेवाओं, कौशल विकास, निवेश और पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा होगी। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रवासी राजस्थानी कार्य विभाग (डोरा) और राजस्थान फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है।

सम्मेलन में विदेश मंत्रालय की सचिव (सीपीवी एवं ओआईए) श्रीमती श्रीप्रिया रंगनाथन, राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा, डोरा के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल सहित विदेश मंत्रालय और राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। उद्घाटन और समापन सत्रों के अलावा दो विशेष विषयगत सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रवासी भारतीयों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श होगा।

सुरक्षित एवं वैध प्रवासन पर रहेगा विशेष फोकस

  • कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और वैध प्रवासन के प्रति जागरूक करना है।
  • इसके साथ ही फर्जी एजेंटों और अवैध तरीके से विदेश भेजने वाले नेटवर्क से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी जाएगी।
  • विदेश मंत्रालय की कांसुलर, पासपोर्ट, वीजा तथा प्रवासी भारतीयों से संबंधित योजनाओं और
  • सेवाओं की जानकारी भी प्रतिभागियों को उपलब्ध कराई जाएगी।
  • कार्यक्रम के माध्यम से विदेशों में कार्यरत भारतीय नागरिकों के अधिकारों,
  • सुरक्षा और कल्याण से जुड़े विषयों पर भी जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

प्रवासी भारतीयों के कल्याण और पासपोर्ट सेवाओं पर पहला सत्र

  • सम्मेलन के पहले विषयगत सत्र में प्रवासी भारतीयों के कल्याण, संरक्षण, पासपोर्ट सेवाओं, विदेशों में
  • अध्ययनरत भारतीय विद्यार्थियों तथा प्रवासी राजस्थानी समुदाय से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी।
  • इस सत्र में विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (प्रवासी सहभागिता) अंकन बनर्जी,
  • राजस्थान सरकार के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव भास्कर सावंत, क्षेत्रीय पासपोर्ट
  • अधिकारी विपुल देव तथा विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे।

कौशल विकास, निवेश और पर्यटन सहयोग पर दूसरा सत्र

  • दूसरे विषयगत सत्र में सुरक्षित एवं वैध प्रवासन, विदेशी रोजगार, कौशल विकास, श्रमिक कल्याण, व्यापार एवं
  • निवेश के अवसर, प्रवासी राजस्थानियों की निवेश भागीदारी तथा पर्यटन क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
  • इस सत्र में विदेश मंत्रालय, राजस्थान पुलिस, कौशल विकास विभाग, उद्योग विभाग, पर्यटन विभाग और
  • राजस्थान फाउंडेशन के वरिष्ठ अधिकारी विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श करेंगे।
  • सम्मेलन का उद्देश्य प्रवासी राजस्थानियों को राज्य के विकास से जोड़ने और निवेश के नए अवसरों को बढ़ावा देना भी है।

राजस्थान फाउंडेशन के 40 चैप्टर अध्यक्ष भी होंगे शामिल

  • कॉन्फ्रेंस में राज्य के अधिकृत भर्ती एजेंट, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के प्रतिनिधि,
  • विभिन्न उद्योग संगठनों, एनएसडीसी तथा 15 जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों की भागीदारी रहेगी।
  • इसके अलावा राजस्थान फाउंडेशन के देश-विदेश में संचालित सभी 40 चैप्टरों के अध्यक्ष
  • और प्रतिनिधि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे। विदेश संपर्क कॉन्फ्रेंस जयपुर

राजस्थान में पहली बार हो रहा आयोजन

  • विदेश मंत्रालय ने ‘विदेश संपर्क’ कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2017 में की थी।
  • अब तक यह कार्यक्रम तेलंगाना, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा, पंजाब, त्रिपुरा, बिहार, उत्तराखंड
  • और आंध्र प्रदेश में आयोजित किया जा चुका है। राजस्थान में पहली बार आयोजित हो रही
  • यह कॉन्फ्रेंस केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय को मजबूत करने, सुरक्षित प्रवासन को बढ़ावा देने,
  • प्रवासी भारतीयों के हितों की रक्षा करने और वैश्विक स्तर पर राजस्थान की भागीदारी
  • को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। विदेश संपर्क कॉन्फ्रेंस जयपुर

अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

https://www.mea.gov.in

https://www.passportindia.gov.in

Edited by – Riddhima

Scroll to Top