गाँव मंच डेस्क, जयपुर। वीबी जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहम बैठक की। उन्होंने कहा कि गांवों का विकास ही प्रदेश और देश की प्रगति का आधार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को यह योजना नई मजबूती देगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा।
स्थायी विकास कार्यों पर रहेगा विशेष फोकस
- बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि योजना के तहत ऐसे कार्य किए जाएं, जिनका लाभ लंबे समय तक मिले।
- ग्रामीण आधारभूत ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता होगी।
- सड़क, जल संरक्षण, सार्वजनिक सुविधाओं और अन्य विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

मैपिंग और रिकॉर्ड से बढ़ेगी पारदर्शिता
- मुख्यमंत्री ने आधुनिक तकनीक के अधिक उपयोग पर जोर दिया।
- उन्होंने कहा कि सभी कार्यों की मैपिंग और रिकॉर्ड संधारण अनिवार्य किया जाए।
- इससे विकास कार्यों में पारदर्शिता बनी रहेगी। सोशल ऑडिट भी अधिक प्रभावी होगा।
श्रम नियोजन में राजस्थान बना देश का नंबर एक राज्य
- बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि वीबी जी राम जी योजना के तहत श्रम नियोजन में राजस्थान।
- पूरे देश में पहले स्थान पर है। यह उपलब्धि राज्य की बेहतर कार्यप्रणाली को दर्शाती है। इससे ग्रामीण रोजगार को भी नई मजबूती मिली है।
Edited by- Krishika Agarwal


