गाँवमंच डेस्क, जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ने नगरीय निकायों की सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 24,752 संविदा सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
आवेदन की तिथि और पात्रता
- स्वायत्त शासन विभाग के अनुसार 15 अगस्त 2026 से 28 सितम्बर 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।
- अभ्यर्थी का राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक है। इस पद के लिए कोई शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई है।
- आयु 1 जनवरी 2027 को 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

अनुभव और चयन प्रक्रिया
- आवेदन के लिए किसी भी नगरीय निकाय में कम से कम एक वर्ष का सफाई कार्य अनुभव अनिवार्य होगा।
- अनुभव प्रमाण-पत्र 1 अगस्त 2026 के बाद जारी होना चाहिए।
- चयन ऑनलाइन लॉटरी प्रणाली से किया जाएगा और संबंधित नगरीय निकाय में अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
नियमित नियुक्ति का प्रावधान
- राजस्थान कॉन्ट्रैक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट्स रूल्स, 2022 के तहत चयनित कर्मचारियों की संतोषजनक सेवा
- और मूल्यांकन के बाद नियमित नियुक्ति की जा सकेगी।
- विभाग ने अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले जनाधार कार्ड और सभी दस्तावेज अपडेट रखने की सलाह दी है।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
Edited by – Riddhima


