जयपुर, 8 सितंबर 2026। राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण के मतदान से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।
मदन राठौड़ ने कहा कि मतदान केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने घरों से निकलकर बिना किसी दबाव या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

युवाओं और पहली बार मतदान करने वालों से विशेष अपील
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने युवाओं, महिलाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से
- विशेष रूप से लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साह के साथ भाग लेने की अपील की।
- उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता अपने क्षेत्र के विकास, बेहतर सुविधाओं और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए मतदान करे।
- उन्होंने मतदाताओं से अपने मत का इस्तेमाल सोच-समझकर करने का आह्वान किया।
‘पहले मतदान, फिर कोई दूसरा काम’
- मदन राठौड़ ने कहा कि ‘पहले मतदान, फिर कोई दूसरा काम’ की भावना के साथ प्रत्येक मतदाता मतदान केंद्र तक पहुंचे
- और अपने मताधिकार का प्रयोग करे।
- उन्होंने कहा कि मतदान से पहले मतदाता अपने क्षेत्र के विकास के लिए सही प्रत्याशी का चयन करें।
- उन्होंने लोगों से ऐसे प्रत्याशी को मतदान करने की अपील की जो राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ
- ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका कल्याण’ की नीति पर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हो।
लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने की अपील
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने विश्वास जताया कि प्रथम चरण के मतदान में राजस्थान की जनता बड़ी संख्या में मतदान करेगी
और लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाएगी।
उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण होता है।
ऐसे में मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी से लोकतंत्र और मजबूत होगा।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
Edited by – Krishika Agarwal


