Gaonmanch

जयपुर में जैप्टो के डार्क स्टोर पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1550 पैकेट डेयरी उत्पाद नष्ट

जयपुर, 10 सितंबर 2026। राजस्थान में चलाए जा रहे “शुद्ध आहार–मिलावट पर वार” अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने जयपुर के जगतपुरा स्थित जैप्टो के डार्क स्टोर पर बड़ी कार्रवाई की। केंद्रीय खाद्य सुरक्षा टीम ने रामनगरिया विस्तार स्थित वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया, जहां खाद्य पदार्थों के भंडारण, तापमान और स्वच्छता व्यवस्था में कई गंभीर कमियां सामने आईं।

कार्रवाई के दौरान करीब 1550 पैकेट डेयरी उत्पाद, 100 किलोग्राम क्षतिग्रस्त खाद्य सामग्री और 7 किलोग्राम अवधि पार खाद्य सामग्री मौके पर ही नष्ट करवाई गई। इसके साथ ही पीनट बटर और हनी के सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं।

कोल्ड स्टोरेज में तापमान मानकों की अनदेखी

  • प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
  • श्रीमती गायत्री राठौड़ के निर्देश और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग
  • के आयुक्त श्री अविचल चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
  • संयुक्त आयुक्त श्री विजय प्रकाश शर्मा की मौजूदगी में जयपुर मुख्यालय की केंद्रीय टीम ने रामनगरिया विस्तार,
  • ए-ब्लॉक स्थित मैसर्स जे.डी.एस. मार्केटिंग के वेयरहाउस का निरीक्षण किया।
  • निरीक्षण के दौरान कोल्ड रूम और डीप फ्रीजर में डेयरी उत्पादों के सुरक्षित
  • भंडारण के लिए निर्धारित तापमान मानकों का पालन नहीं पाया गया।
  • मौके पर तापमान 6 से 14 डिग्री सेल्सियस तक पाया गया।
  • स्थिति को देखते हुए सरस और अमूल के दूध, दही तथा छाछ
  • के करीब 1550 पैकेट डेयरी उत्पादों को मौके पर ही नष्ट करवाया गया।

100 किलो क्षतिग्रस्त और 7 किलो एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिली

  • निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में करीब 100 किलोग्राम क्षतिग्रस्त खाद्य सामग्री भी मिली।
  • यह सामग्री बिना ‘नॉट फॉर सेल’ टैग के रखी हुई थी। खाद्य सुरक्षा टीम ने इसे भी मौके पर नष्ट करवा दिया।
  • इसके अलावा बिक्री के लिए रखी करीब 7 किलोग्राम अवधि पार खाद्य सामग्री भी मिली।
  • इसमें मूसली, कैंडी और भुजिया जैसी खाद्य सामग्री शामिल थी। विभागीय टीम ने इसे जब्त कर मौके पर ही नष्ट करवाया।

डार्क स्टोर में स्वच्छता व्यवस्था पर भी सवाल

  • खाद्य सुरक्षा टीम के निरीक्षण में डार्क स्टोर और कोल्ड रूम के आसपास स्वच्छता व्यवस्था में भी गंभीर कमियां पाई गईं।
  • अधिकारियों को पान मसाला और जर्दा थूकने के निशान मिले। दीवारों पर गंदगी और थूक के निशान भी पाए गए।
  • इसके अलावा खाद्य सामग्री रखने के लिए लगाए गए कई लोहे के रैक टूटे हुए, गंदे और जंग लगे पाए गए।
  • अधिकारियों ने स्टोर प्रबंधन को खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, तापमान नियंत्रण और स्वच्छता व्यवस्था में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए।

पिंटोला पीनट बटर और हनी के सैंपल जांच के लिए भेजे

  • खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए केंद्रीय टीम ने स्टोर मैनेजर श्री कैलाश चन्द मीना
  • की मौजूदगी में पिंटोला पीनट बटर और हनी के सैंपल लिए।
  • दोनों सैंपल को जांच के लिए राज्य केंद्रीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है।
  • जांच रिपोर्ट में यदि किसी प्रकार की मिलावट पाई जाती है या खाद्य पदार्थ निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं,
  • तो संबंधित फर्म के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

रोजाना करीब 500 ऑर्डर की होती है डिलीवरी

  • संयुक्त आयुक्त श्री विजय प्रकाश शर्मा ने डार्क स्टोर संचालक को नोटिस जारी कर खाद्य पदार्थों के भंडारण,
  • तापमान नियंत्रण और स्वच्छता व्यवस्था में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए।
  • अधिकारियों के अनुसार इस डार्क स्टोर से प्रतिदिन करीब 500 ऑर्डर की डिलीवरी की जाती है।
  • ऐसे में खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण और गुणवत्ता बनाए रखने को लेकर विभाग ने स्टोर प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

ऑनलाइन डिलीवरी स्टोर्स पर भी खाद्य सुरक्षा मानक अनिवार्य

  • खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि ऑनलाइन माध्यम से खाद्य पदार्थों की डिलीवरी करने वाले डार्क स्टोर्स
  • और वेयरहाउस पर भी खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का पालन अनिवार्य है।
  • विभाग के अनुसार खाद्य पदार्थों के भंडारण, तापमान नियंत्रण, स्वच्छता या गुणवत्ता से जुड़े मानकों की अनदेखी
  • पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
  • राजस्थान सरकार के “शुद्ध आहार–मिलावट पर वार” अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों, स्टोर्स और वेयरहाउस की जांच आगे भी जारी रहेगी।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

https://food.rajasthan.gov.in/

https://rajswasthya.nic.in/

Edited by – Riddhima

Scroll to Top