Gaonmanch

प्रॉफिट वाली दीपावली 2026, जयपुर में पहली बार व्यापार, संस्कृति और प्रशासन का होगा अनूठा संगम

जयपुर। गुलाबी नगरी जयपुर में दीपावली के अवसर पर स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने की अनूठी पहल होने जा रही है। रविवार, 1 नवंबर 2026 को पहली बार ‘प्रॉफिट वाली दीपावली 2026’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। जयपुर व्यापार महासंघ और जयपुर नगर निगम की सहभागिता से होने वाले इस कार्यक्रम की थीम ‘व्यापार की बात, जयपुर के साथ’ रखी गई है। इसका उद्देश्य स्थानीय बाजारों को नई पहचान देना और जयपुर की दीपावली को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।

सुबह छोटी चौपड़ से बड़ी चौपड़ तक निकलेगी वॉकाथॉन

  • कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे ‘जयपुर खरीदारी के लिए तैयार है’ थीम पर वॉकाथॉन से होगी।
  • इसकी शुरुआत छोटी चौपड़ से होगी और समापन बड़ी चौपड़ पर किया जाएगा।
  • जयपुर सांसद मंजू शर्मा और नगर निगम महापौर सुनील कोठारी हरी झंडी दिखाकर वॉकाथॉन को रवाना करेंगे।
  • वॉकाथॉन त्रिपोलिया बाजार से होकर गुजरेगी।
  • इस दौरान संगीत और राजस्थानी लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
  • कालबेलिया नृत्य के जरिए राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत भी प्रदर्शित की जाएगी।
  • समापन अवसर पर वरिष्ठ व्यापारियों को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।

स्थानीय बाजारों से खरीदारी करने का दिया जाएगा संदेश

  • इस पहल के जरिए व्यापारियों की एकजुटता और स्थानीय खरीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • शहरवासियों को अपने पारंपरिक बाजारों से खरीदारी करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
  • आयोजकों का मानना है कि स्थानीय बाजारों की मजबूती से व्यापारियों और शहर की अर्थव्यवस्था को लाभ मिलेगा।

शाम को प्रशासनिक अधिकारी साझा करेंगे बाजारों का विजन

  • कार्यक्रम का दूसरा सत्र शाम 8 बजे बड़ी चौपड़ पर आयोजित होगा।
  • इसका विषय ‘सुरक्षित बाजार, सुगम खरीदारी और समृद्ध जयपुर’ रखा गया है।
  • इसमें जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट संदेश नायक, नगर निगम आयुक्त ओम प्रकाश कसेरा
  • और पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
  • इस संवाद में बाजारों की व्यवस्था और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा होगी।
  • पार्किंग, यातायात, सुरक्षा, सफाई, रोशनी और ग्राहक सुविधाओं जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे।
  • व्यापारी अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे प्रशासनिक अधिकारियों के सामने रख सकेंगे।
  • वहीं, अधिकारी बाजारों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने का अपना विजन साझा करेंगे।

मिरर सेल्फी पॉइंट और डिजिटल अभियान से जुड़ेगा जयपुर

  • ‘प्रॉफिट वाली दीपावली 2026’ में डिजिटल भागीदारी को भी विशेष महत्व दिया गया है।
  • ‘मेरा जयपुर, मेरा बाजार’ थीम पर मिरर सेल्फी पॉइंट तैयार किया जाएगा।
  • यहां व्यापारी और आमजन तस्वीरें लेकर सोशल मीडिया पर साझा कर सकेंगे।
  • इसके लिए #ProfitWaliDiwali2026 हैशटैग निर्धारित किया गया है।
  • डिजिटल माध्यमों से जयपुर के बाजारों की विशेषताएं, व्यापारियों के विचार
  • और सांस्कृतिक गतिविधियां देश-दुनिया तक पहुंचाई जाएंगी।
  • साथ ही, व्यापारियों और ग्राहकों से बाजारों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के सुझाव भी लिए जाएंगे।

जयपुर के बाजारों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल

  • जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल के नेतृत्व में विभिन्न व्यापारिक संगठनों को अभियान से जोड़ा जा रहा है।
  • यह आयोजन व्यापारियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास है।
  • इसके जरिए जयपुर की व्यापारिक विरासत और दीपावली की रौनक को व्यापक पहचान दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
  • ‘प्रॉफिट वाली दीपावली 2026’ केवल एक आयोजन नहीं है।
  • यह स्थानीय व्यापार को मजबूत बनाने और जयपुर के बाजारों को नई पहचान देने की पहल है।

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

https://jaipurmc.org/

Edited by – Riddhima

Scroll to Top