Gaonmanch

ममता दीदी की किले में ‘BJP का महिला दाव’, क्या ₹3000 पलटेंगे सत्ता?

गाँव मंच डेस्क जयपुर, 10 अप्रैल | हमारे देश में महिला सिर्फ परिवार का हिस्सा ही नहीं बल्कि पोलिटिकल पार्टियों के लिए एक महत्वपूर्ण वोट बैंक भी है। बिहार चुनाव में जैसे हमने देखा की अंतिम समय में महिला केंद्रित योजनाओं जैसे ‘लाड़ली बहना’ और DBT (Direct benefit transfer) ने नितीश कुमार की नैया पार लगा दी। अब वही रणनीति भाजपा पश्चिम बंगाल में भी अपना रही है। केंद्रीय गृह मंत्रीअमित शाह ने आज ‘भरोसे का पत्र’ जारी करके बंगाल की महिलाओ और किसानो को भाजपा की और खींचने की कोशिश की है।

अमितशाह ने कहा ‘घुसपैठियों को करेंगे डिलीट’ और जीता महिलाओं का भरोसा!

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वादा किया कर दिय है की सरकार बनते ही महिलाओं के खाते में 3 हज़ार रूपए डाले जाएंग। यह ममता बनर्जी की लक्ष्मी भंडार योजना का जवाब भी मन जा रहा है। साथ ही पत्र जारी करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा की ममता बनर्जी घुसपैठियो के ज़रिये 3 बार कम बानी लेकिन हूँ घुसपैठों को डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट करेंगे। और नया बंगाल बनाएगा

भाजपा के घोषणापत्र में 5 बड़े दावे:

• महिलाओ को हर महीने ३ हज़ार रुपये की आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी में 33% आरक्ष।
• 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धन की खरीद और 9000 रूपए की आर्थिक सहायता की सौगात
• बेरोज़गारो को प्रति वर्ष 3000 रूपए सरकारी भत्ता और सरकारी पदों को परमानेंट करने का वाद।
• सरकारबनने के 6 महीने के भीतर उचच (समान नागरिक संहिता) लघु की जाएग।
• सवस्थ पर विशेष फोकस करते हुए AIIMS, IIT, IIM जैसे संस्थानों की स्थापना होग।

हांलाकि भाजपा के लिए ममता बनर्जी को बंगाल में हराना एक बोहोत बड़ी चुनौती होग। ममता बनर्जी भी 15 साल से बंगाल में अपना लोहा मजबूत करके बैठी हुई है। ऊपर से ममता बनर्जी ने अमित शाह के इन वदो पर तंज कस्ते हुए कहा की ‘ सांप पर भरोसा कर लेना लेकिन भाजपा पर मत करना, और बाहरी बनाम स्थानीय का नैरेटिव भी बनाया।

राजस्थान में पंचायतों, ग्राम सभाओं और ग्रामीण योजनाओं से जुड़ी ताज़ा खबरें गाँव मंच के पंचायत सेक्शन में भी उपलब्ध हैं।

– Deepanshu Kasera, Journalist

Scroll to Top