Gaonmanch

बारिश और ओलावृष्टि ने बिगड़ी फसल ,जमशेदपुर में सब्ज़ियों के दाम बढे |

गाँव मंच डेस्क जमशेदपुर, 10 अप्रैल | जमशेदपुर में लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि का असर अब सीधे आम लोगों की रसोई पर पड़ने लगा है। बीते एक हफ्ता में सब्ज़ियों की कीमतों में 5 से 10 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। इससे घरेलु बजट पर काफी ज़्यादा दबाव पद गया है और उपभोक्ताओं की चिंता भी बढ़ती जा रही है। शहर के बाज़ारों में डेली सब्ज़ियों के प्राइज बढ़ते जा रहे ह, जिससे लोग ज़रूरत के हिसाब से ही खरीदारी कर रहे है। (Jamshedpur sabzi daam vriddhi, Jharkhand taaza khabar, sabziyon ki mehangai)

बारिश ने खेतों में भर दिया पानी , फसलें हुई बहुत ख़राब

लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है।, जिससे स्थानीय स्टार पर उगाई जाने वाली कई सब्ज़ियों की फसलें ख़राब होती जा रही है किसानो को भारी नुक्सान झेलना पद रहा है और बाजार में ताज़ी सब्ज़ियों की उपलब्धता घाट गयी है।

कई जगहों पर खेतों में पानी जमा होने के कारण सब्ज़ियों की जड़ें सड़ने लगी है,जिससे उत्पादन में गिरावट आयी है। इसका असर खासकर पत्तेदार सब्ज़ियों पर ज़्यादा देखने को मिल रहा है। (baarish se fasal kharab, kisano ka nuksaan, Jharkhand krishi samachar)

मंडी में सब्ज़ियों की आवक घाटी , सप्लाई पर असर

स्थानीय उत्पादन काम होने से मंडियों में सब्ज़ियों की आवक घाट गयी है। व्यापारियों का कहना है की पहले आसपास के गाओंसे सब्ज़ियां आसानी से आ जाती थी , लेकिन अब मौसम की कारण सप्लाई बाधित हो रही है।

लगातार बरसात के कारण कई ग्रामीण रास्ते भी ख़राब हो गए है , जिससे ट्रांसपोर्ट में परेशानिया बढ़ गयी है। जिसका सीधा आसार कीमतों पर पद गया है और बाजार में महंगाई बढ़ती जा रही है। (Jamshedpur mandi bhav, sabziyon ki aavak kam, supply mein kami)

बहार से सब्ज़ियां मांगने पर बढ़ा खर्चा , दाम चढ़ने लगे

जब स्थानीय उत्पादन काम हुआ तोह दुकानदारों को बहार के क्षेत्रों से सब्ज़ियां मांगनी पड़ी। इससे परिवहन खर्चा बढ़ गया और वही लगत अब ग्राहकों को ज़्यादा कीमत देकर चुकानी पद रही है। दूकानदार अखिलेश प्रसाद और इंद्रदेव प्रसाद ने बताया की लगातार बारिश से स्थिति और गंभीर होती जा रही है।

बहार से सब्ज़ियां मांगने में समय भी ज़्यादा लग रहा है , जिससे ताज़ा माल जल्दी बाजार तक नहीं पहुँच पा रहा है। इस वजह से दुकानदारों को भी नुक्सान उठाना पद रहा है। (parivahan kharch badha, bahar se sabzi mangwana, bazaar daam badhe)

नींबू सबसे महंगा, धनिया ने भी बढ़ाई परेशानी

सबसे ज्यादा असर नींबू पर देखने को मिला है। नींबू जो पहले 5 रुपये प्रति पीस बिक रहा था, अब 10 रुपये प्रति पीस तक पहुंच गया है। वहीं धनिया पत्ती की कीमत 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।

पालक, मूली, गाजर, पटल और भिंडी जैसी सब्जियों के दामों में भी तेजी आई है। हालांकि टमाटर अभी भी 10 से 15 रुपये प्रति किलो की दर पर उपलब्ध है, जिससे कुछ राहत जरूर मिल रही है। (nimbu ka daam, dhaniya patti mehangai, tamatar ka bhav)

मौसम सामान्य होने तक राहत की उम्मीद कम

जमशेदपुर के साथ-साथ घाटशिला, चाकुलिया, बहरागोड़ा, पटमदा और बोड़ाम जैसे क्षेत्रों में भी भारी बारिश दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक मौसम सामान्य नहीं होगा और आपूर्ति नहीं सुधरेगी, तब तक सब्जियों के दामों में राहत मिलना मुश्किल है।

उपभोक्ताओं का कहना है कि रोजमर्रा की जरूरतों पर खर्च बढ़ गया है और अब उन्हें सब्जियों की खरीदारी में कटौती करनी पड़ रही है। यदि आने वाले दिनों में बारिश जारी रही तो सब्जियों के दाम और बढ़ सकते हैं। (Jharkhand mausam samachar, baarish update, sabzi daam mein rahat kab)

राजस्थान में पंचायतों, ग्राम सभाओं और ग्रामीण योजनाओं से जुड़ी ताज़ा खबरें गाँव मंच के मंडी भाव सेक्शन में भी उपलब्ध हैं।

-Vishakha Mehra , Journalist

Scroll to Top