Gaonmanch

राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को पदोन्नति में 2 साल की छूट

गांव मंच डेस्क, जयपुर।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जनसेवा में समर्पित अधिकारी और कर्मचारी सुशासन की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारी हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार ऐसे फैसले ले रही है, जिनसे प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होने के साथ-साथ कर्मचारियों का मनोबल भी बढ़े। इसी दिशा में सरकार ने पदोन्नति के लिए अनुभव में 2 वर्ष की छूट देने और सचिवालय में 149 नए पदों के सृजन का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। राजस्थान कर्मचारी की पदोन्नति

रविवार को राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी एवं सचिवालय कर्मचारी संघ द्वारा मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया। संघ ने पदोन्नति प्रक्रिया में राहत और नए पदों के सृजन के लिए राज्य सरकार का आभार भी व्यक्त किया।

सचिवालय को बताया प्रदेश की 8 करोड़ जनता की उम्मीदों का केंद्र

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय केवल सरकारी कार्यालय नहीं, बल्कि प्रदेश की 8 करोड़ जनता की आशाओं और अपेक्षाओं का केंद्र है।
  • यहां लिए जाने वाले प्रत्येक निर्णय का सीधा संबंध आम नागरिकों के जीवन से जुड़ा होता है।
  • उन्होंने कहा कि प्रत्येक फाइल के पीछे किसी किसान की उम्मीद, किसी युवा का भविष्य और
  • किसी परिवार का विश्वास छिपा होता है। इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी संवेदनशीलता,
  • पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कार्य करें। राजस्थान कर्मचारी की पदोन्नति

हजारों कर्मचारियों को मिलेगा पदोन्नति का लाभ

  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि वर्ष 2024-25, 2025-26 और 2026-27 के लिए पदोन्नति हेतु
  • निर्धारित अनुभव में दो वर्ष की छूट दी गई है। इस निर्णय का लाभ उन कर्मचारियों को मिलेगा जिन्होंने
  • पिछले तीन वर्षों में इस छूट का लाभ नहीं लिया है। इसके लिए विभिन्न सेवा नियमों में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।
  • उन्होंने कहा कि इस फैसले से हजारों कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा और उन्हें समय पर पदोन्नति का अवसर मिलेगा।

ग्रेच्युटी, पेंशन और आरजीएचएस में भी बड़ी राहत

  • मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने केंद्र सरकार की तर्ज पर ग्रेच्युटी की सीमा 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी है।
  • इसके अलावा 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को नोशनल वेतन वृद्धि के आधार पर पेंशन का लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि 70 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पेंशनरों को 5 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन भत्ता मिलेगा। वहीं कर्मचारी की मृत्यु होने पर परिवार को 10 वर्ष तक बढ़ी हुई पारिवारिक पेंशन देने का भी प्रावधान किया गया है। आरजीएचएस योजना के तहत कर्मचारियों को अपने माता-पिता या सास-ससुर में से किसी एक को शामिल करने का विकल्प भी दिया गया है।

महिला कर्मचारियों के लिए भी कई अहम फैसले

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।
  • अब अनुकंपा नियुक्ति के दायरे में पुत्रवधू को भी शामिल किया गया है।
  • वहीं एकल महिला कर्मचारियों के लिए चाइल्ड केयर लीव को तीन के स्थान पर छह चरणों में स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया है।
  • उन्होंने बताया कि कार्यस्थल पर बेहतर और तनावमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने
  • के लिए ‘मुख्यमंत्री शिशु-वात्सल्य सदन’ भी स्थापित किए जा रहे हैं।

सचिवालय में 149 नए पदों का होगा सृजन

  • प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार ने सचिवालय में 149 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी है।
  • इनमें 15 सहायक शासन सचिव, 67 सहायक अनुभाग अधिकारी और 67 लिपिक ग्रेड प्रथम के पद शामिल हैं।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी, युवाओं को रोजगार
  • के नए अवसर मिलेंगे और विभागीय पदोन्नति के रास्ते भी आसान होंगे।

ई-गवर्नेंस और पेपरलेस व्यवस्था अपनाने का आह्वान

  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों से नई तकनीक,
  • ई-गवर्नेंस और पेपरलेस कार्य प्रणाली को अपनाने का आह्वान किया।
  • उन्होंने कहा कि मिशन कर्मयोगी की भावना के अनुरूप कार्य करते हुए प्रशासन को अधिक पारदर्शी,
  • जवाबदेह और जनहितकारी बनाया जाए।
  • उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कर्मचारियों की कार्यकुशलता, नवाचार और
  • सेवा भावना से राजस्थान सुशासन के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा।

कर्मचारी संघ ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

  • राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के अध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा
  • कि सरकार ने कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों पर संवेदनशील निर्णय लिए हैं।
  • उन्होंने भरोसा दिलाया कि सचिवालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी सरकार की
  • जनहितकारी नीतियों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ लागू करेंगे।
  • इस अवसर पर राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कजोड़मल मीणा सहित
  • बड़ी संख्या में सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

https://rajasthan.gov.in

https://cmo.rajasthan.gov.in

Edited by – Riddhima

Scroll to Top