गाँव मंच डेस्क, जयपुर। राजस्थान में ग्रामीण विकास को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य विकसित गांवों के माध्यम से विकसित राजस्थान बनाना है।
जल संरक्षण से मजबूत होगी ग्रामीण व्यवस्था
राजस्थान में जल संकट से निपटने के लिए मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके तहत अगले पांच वर्षों में पांच लाख वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाएं बनाई और पुनर्जीवित की जाएंगी। इनमें चेक डैम और खेत तलाई का निर्माण शामिल है। पुराने तालाबों और बावड़ियों का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा।
गांवों में पार्क, खेल मैदान और डिजिटल सुविधाएं
सरकार गांवों में बेहतर जीवनशैली और आधुनिक सुविधाएं विकसित करना चाहती है। एक हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में पार्क और ओपन जिम बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक पंचायत में आधुनिक खेल मैदान विकसित करने की योजना है। यहां विभिन्न खेलों की सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर है।
ग्रामीण शिक्षा को मिलेगा नया आधार

- गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए 19,000 किलोमीटर मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण पर जोर है।
- इसका उद्देश्य अंदरूनी बस्तियों और ढाणियों को मुख्य सड़क नेटवर्क से जोड़ना है।
- इनमें स्टेट हाईवे और प्रमुख जिला सड़कें शामिल हैं।
- बेहतर सड़क संपर्क से आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान हो सकती है।
https://water.rajasthan.gov.in
Edited by- Riddhima


